अमेरिका ने दिखाई सख्‍ती तो चीन की अकड़ ढीली, कंगाल पाकिस्‍तान को देगा 2 अरब डॉलर का लोन!

Updated on 22-02-2023 07:18 PM
इस्‍लामाबाद: कंगाल हो चुका पाकिस्‍तान डिफॉल्‍ट होने की कगार पर पहुंच गया है। खुद को पाकिस्‍तान का सदाबहार दोस्‍त बताने वाला चीन और ज्‍यादा लोन देने से आनाकानी कर रहा है। चीन ने अभी पाकिस्‍तान को 30 अरब डॉलर से ज्‍यादा का लोन दे रखा है। इसमें से ज्‍यादातर सीपीईसी के लिए है जो चीन खुद अपने फायदे के लिए बना रहा है। चीन की आनाकानी पर अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष और अमेरिका ने सख्‍त रुख अपना लिया था। अमेरिका ने कहा था कि चीन पाकिस्‍तान को दिए अपने कर्ज को रीस्‍ट्रक्‍चर करे। वहीं आईएमएफ ने लोन देने से पहले चीन से गारंटी मांग ली थी। चीन इससे बच रहा था। अब पाकिस्‍तानी मीडिया ने दावा किया है कि चीन पाकिस्‍तान को 70 करोड़ डॉलर देने के लिए तैयार हो गया है।
यह ताजा लोन आने वाले समय में 2 अरब डॉलर तक हो सकता है। पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि चीन से मिलने जा रहे 70 करोड़ डॉलर के कामर्शियल लोन से उसका गर्त में पहुंच चुका विदेशी मुद्रा भंडार तब तक थोड़ा सुधरेगा जब तक कि आईएमएफ से पैसा आना शुरू नहीं हो जाता है। चीन की ओर से यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्‍तान को 30 करोड़ डॉलर का चीनी कामर्शियल लोन लौटाना है। पाकिस्‍तान और चाइना डेवलपमेंट बैंक के बीच यह 70 करोड़ डॉलर का समझौता इस सप्‍ताह हुआ है। पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान को यह पैसा इस सप्‍ताह मिल सकता है।

पाकिस्‍तान के कुछ लोन को रीस्‍ट्रक्‍चर करने जा रहा चीन


पाकिस्‍तान के व‍ित्‍त सचिव हमेद याकूब शेख ने कहा, 'एक लोन को एक या दो दिन में रोल ओवर कर दिया जाएगा।' इससे पाकिस्‍तान को यह कर्ज चुकाने के लिए समय मिल जाएगा। उन्‍होंने यह नहीं बताया कि यह लोन किस देश का है। पाकिस्‍तानी अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि यह लोन चीन का है। उन्‍होंने यह भी कहा कि एक और लोन को चुकाने के समय में बदलाव जल्‍द ही किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह लोन भी चीन के बैंक का है।

पाकिस्‍तान ने कर्ज मिल सके इसके लिए 1.3 अरब डॉलर के कामर्शियल लोन को पिछले दिनों इस लालच में लौटाया था ताकि उसे फिर से पैसा मिल सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के बैंक इस बार समझौता करने में ज्‍यादा टाइम ले रहे हैं। पाकिस्‍तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार अभी 3.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। पाकिस्‍तान को अगर नया विदेशी लोन नहीं मिलता है तो यह और ज्‍यादा कम हो सकता है। पाकिस्‍तान को अब उम्‍मीद है कि उसे आईएमएफ से जल्‍द ही 1.1 अरब डॉलर का कर्ज मिल जाएगा। इससे पहले अमेरिका ने चीन के बढ़ते कर्ज को लेकर दुनिया को चेतावनी दी थी और कहा था कि बीजिंग अपने कर्ज को रीस्‍ट्रक्‍चर करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.