प्रेग्नेंट का पैदा हो जाए बच्चा, खराब सड़कों पर अशोक गहलोत के सामने बोले मंत्री

Updated on 16-09-2022 05:40 PM
राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्य में सड़कों की स्थिति को लेकर सीएम अशोक गहलोत की मौजूदगी में अपने कैबिनेट सहयोगी भजनलाल जाटव पर निशाना साधा। राजस्थान की खराब सड़कों की हालत पर अपनी नारजगी जाहिर करते हुए मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि “सड़कें इतनी खराब हैं कि गर्भवती महिलाएं अस्पताल ले जाते समय बच्चे को जन्म दे दें, सड़कों की मरम्मत कराएं, आए दिन लोगों से शिकायतें मिलती रहती हैं।" दरअसल विश्वेंद्र सिंह और अशोक गहलोत भरतपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में आए हुए थे। जब सिंह की बोलने की बारी आई तो उन्होंने सड़कों के खराब हाल को लेकर अपने साथी मंत्री भजनलाल जाटव पर निशाना साधा और बयान दिया।

पहनना पड़ा सर्वाइकल कॉलर
भरतपुर के कुम्हेर में राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के दौरान बोलते हुए सिंह ने पीडब्ल्यूडी मंत्री जाटव से कहा,सड़कें इतनी खराब थीं कि यहां आने के दौरान मुझे अपनी गर्दन में एक सर्वाइकल कॉलर पहनना पड़ा। मंच पर सिंह के बोलने के दौरान अशोक गहलोत के साथ मंत्री भजनलाल जाटव भी मौजूद थे। सिंह ने जब कहा कि, "सड़कें इतनी खराब हैं कि प्रेग्नेंट औरत को रास्ते में ही बच्चा हो जाए" तो मंच पर मौजूद अशोक गहलोत के साथ सभी नेता ठहाके लगाकर हंसने लगे।

"मैं हूं सबसे बड़ा पायलट"
मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए, विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि वह सबसे बड़े "पायलट" हैं क्योंकि उनके पास नागरिक उड्डयन विभाग है। सिंह ने कहा, "सीएम साहब, मैं आपका सबसे बड़ा पायलट हूं क्योंकि मेरे पास नागरिक उड्डयन विभाग है।" विश्वेंद्र सिंह उन 18 कांग्रेस विधायकों में से एक थे, जिन्होंने दो साल पहले राज्य के पूर्व प्रमुख सचिन पायलट के साथ सीएम गहलोत के खिलाफ बगावत की थी।

पार्टी से निलंबित हो चुके हैं विश्वेंद्र सिंह
विश्वेंद्र सिंह को राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की "साजिश" में कथित संलिप्तता के कारण उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। बाद में, गहलोत और पायलट के बीच समझौता होने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया था। उन्हें राज्य का नागरिक उड्डयन मंत्री भी बनाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.