हक की बात: अगर मुस्लिम महिला ने तलाक के बाद शादी नहीं की तो पूर्व पति से गुजारा-भत्ता पाने की हकदार

Updated on 06-01-2023 08:46 PM
प्रयागराज:इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं भी पूर्व पति से गुजारा-भत्‍ता पाने की हकदार हैं। बशर्तें उन्‍होंने दोबारा शादी न की हो। गाजीपुर की फैमिली कोर्ट का फैसला रद्द करते हुए हाई कोर्ट ने यह व्‍यवस्‍था दी। जाहिद खातून की अपील पर जस्टिस सूर्य प्रकाश केसरवानी और जस्टिस मोहम्‍मद अजहर हुसैन इदरीसी की डिविजन बेंच सुनवाई कर रही थी। फैमिली कोर्ट ने कहा था कि जाहिद को केवल 'इद्दत' के समय (तलाक से तीन महीने 13 दिन बाद तक) का ही गुजारा-भत्‍ता मिलेगा। हाई कोर्ट ने कहा क‍ि हमारे हिसाब से फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज ने बड़ी चूक की है। HC ने पाया कि फैमिली कोर्ट ने दनियाल लतीफ व अन्‍य बनाम भारत सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ठीक से नहीं समझा। इस फैसले में कहा गया था कि तलाकशुदा पत्‍नी के भविष्‍य के लिए इंतजाम करना मुस्लिम शौहर की जिम्‍मेदारी है।
तीन महीने में तय होगी गुजारा-भत्‍ते की रकम, तब तक अंतरिम भत्‍ता देने का निर्देश
फैसला सुनाने के साथ हाई कोर्ट ने मामला गाजीपुर के मैजिस्‍ट्रेट को वापस भेज दिया। अब मैजिस्‍ट्रेट कानून के हिसाब से गुजारा-भत्‍ते की रकम तय करेंगे। शौहर को तीन महीने का वक्‍त दिया गया है कि वह अपीलकर्ता को संपत्ति वापस करे। 20 दिसंबर के फैसले में, हाई कोर्ट ने कहा था कि तब तक पति को तलाकशुदा पत्‍नी को अंतरिम भत्‍ता देना चाहिए। अंतरिम भत्‍ता फैसला होने तक या तीन महीने के लिए, जो भी पहले हो, दिया जाना है। 5000 रुपये प्रति माह के हिसाब से हर महीने की 10 तारीख से पहले भुगतान हो जाना चाहिए।

1989 में निकाह हुआ था, 2000 में तलाक
अपीलकर्ता जाहिदा खातून ने मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ 21 मई, 1989 को नरुल हक से निकाह किया था। शादी के वक्‍त, शौहर के पास नौकरी नहीं थी मगर बाद में वह डाक विभाग में पोस्‍टल असिस्‍टेंट हो गया। 28 जून, 2000 को उसने जाहिदा को तलाक देकर 2002 में किसी और महिला से निकाह कर लिया। हालांकि, उसने न तो जाहिदा को कोई गुजारा-भत्‍ता दिया, न ही उसका सामान लौटाया। 2 सितंबर 2002 को जाहिदा ने गुजारे व अन्‍य की मांग करते हुए गाजीपुर जिला अदालत की फैमिली कोर्ट में मुकदमा दायर किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.