ब्रिटेन में चीनी जासूसी गुब्बारा घुसा तो पलक झपकते मार गिराएंगे... ऋषि सुनक के मंत्री की दो टूक चेतावनी

Updated on 11-02-2023 06:52 PM
लंदन: ब्रिटेन ने जासूसी गुब्बारे को लेकर चीन को दो टूक चेतावनी दी है। ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा है कि अगर चीनी जासूसी गुब्बार ब्रिटेन में घुसा तो उसे पलक झपकते मार गिराया जाएगा। इसी महीने 5 फरवरी को अमेरिका ने एक चीनी जासूसी गुब्बारे को दक्षिण कैरोलिना के पास समुद्र में मार गिराया था। अमेरिका ने दावा किया था कि चीन इस गुब्बारे के जरिए संवेदनशील जगहों की जासूसी कर रहा था। चीन ने अमेरिका के इस कदम को गैरजरूरी और उकसाने वाला बताया और कहा कि हम अपने हितों की रक्षा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

वालेस बोले- खुफिया जानकारी जुटाने के बार मार गिराएंगे


इटली के दो दिवसीय दौरे पर रोम पहुंचे ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा है कि यदि एक चीनी जासूसी गुब्बारा ब्रिटेन के ऊपर उड़ाया गया, तो उसे मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी सिफारिश होगी कि इसे सबसे उपयुक्त समय पर मार गिराया जाए, जब हम इससे सबसे उपयुक्त स्तर की खुफिया जानकारी हासिल कर लें। उन्होंने कहा कि आसमान में ऐसे जासूसी गुब्बारों का उड़ान असामान्य घटना है। चीन ने ऐसा वर्षों तक किया है। वालेस ने कहा कि क्या चीनी गुब्बारे ने ब्रिटेन की परिक्रमा की है और हम पर निगरानी रखी है तो मेरा जवाब होगा हां, उन्होंने ऐसा किया है।

दक्षिण अमेरिका के दो देशों के ऊपर दिखा चीनी गुब्बारा


पिछले महीने अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के दो देशों के ऊपर चीन के दो सफेद रंग के गुब्बारे देखे गए थे। अमेरिका ने छह फरवरी को दक्षिण कैरोलिना के समुद्र तट के पास अपने एफ-22 रैप्टर से चीनी गुब्बारे को मार गिराया था। अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया कि इस चीनी गुब्बारे ने देश भर की जासूसी की थी, जिसमें मोंटाना भी शामिल है। यहां माल्मस्ट्रॉम एयरफोर्स बेस में अमेरिका के तीन परमाणु मिसाइल साइलों वाले क्षेत्रों में से एक है। वहीं, चीन ने बार-बार जोर देकर कहा है कि यह एयरशिप नागरिक उपयोग के लिए है और हवा के बहाव के कारण अमेरिका में प्रवेश कर गया था। चीन का दावा था कि यह पूरी तरह से एक दुर्घटना थी।

कोलंबिया और कोस्टा रिका ने दी जानकारी


दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया और कोस्टा रिका की वायु सेनाओं ने बताया कि उन्होंने एक सफेद रंग के गुब्बारे को ट्रैक किया है। कोलंबियाई वायु सेना ने चीनी गुब्बारे पर अंत तक नजर बाए रखी। वहीं कोस्टा रिका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी कहा कि उसने चीनी गुब्बारे को देखा था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने दावा किया था कि इस गुब्बारे में दिशा बदलने की क्षमता सीमित है। इस कारण ये दिशा भटककर दूसरे दूसरे देशों के ऊपर जा पहुंचे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.