IDFC First Bank और IDFC Ltd. के मर्जर से कहीं खुशी कहीं गम, कौन शेयर उछला और कौन गिरा!

Updated on 04-07-2023 07:58 PM
नई दिल्ली: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के बोर्ड ने आईडीएफसी लिमिटेड (IDFC Ltd) के मर्जर को मंजूरी दे दी है। इसके लिए शेयर एक्सचेंज रेश्यो भी फिक्स कर दिया गया है। आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरधारकों को हर 100 शेयर पर बैंक में 155 शेयर अलॉट किए जाएंगे। इससे आज आईडीएफसी के शेयरों में पांच फीसदी तेजी आई और यह 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गए। दूसरी ओर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में तीन फीसदी गिरावट आई। पिछले एक साल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में 131 फीसदी तेजी आई है जबकि आईडीएफसी के शेयरों में 107 परसेंट की तेजी रही। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में 23 परसेंट तेजी आई है। सुबह 11.15 बजे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर 3.4 परसेंट की गिरावट के साथ 79.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 84.52 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 32.60 रुपये है। आईडीएफसी लिमिटेड का शेयर 2.84 परसेंट की तेजी के साथ 112.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान यह 115.70 रुपये तक गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि आईडीएफसी एफएचसीएल, आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कॉरपोरेट ढांचे को सरल बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे नियमों के पालन में भी आसानी होगी। यह एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और एचडीएफसी (HDFC) के विलय के बाद भारत में फाइनेंशियल सेक्टर में दूसरा सबसे बड़ा मर्जर है। अभी इस मर्जर को RBI, CCI, सेबी, NCLT और शेयर बाजारों समेत अन्य सभी रेगुलेटरी इंस्टीट्यूशंस से मंजूरी मिलना बाकी है। साथ ही इसके लिए दोनों कंपनियों के शेयरहोल्डर्स से भी मंजूरी ली जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.