भोपाल में खून से लथ-पथ मिली लाश की हुई शिनाख्त:संदिग्ध हालात में हुई थी मौत, एक दिन पहले लापता हुए थे अधेड़

Updated on 05-03-2025 12:59 PM

भोपाल के कोलार स्थित गोलजोड़ पर सोमवार रात पुलिस को खून से लथ-पथ लाश मिली। शिनाख्त के बाद बुधवार को बॉडी का पीएम कराया गया। मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मौत को संदिग्ध हालात में होना मानकर चल रही है।

हालांकि पुलिस की शुरूआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि शव मिलने से कुछ देर पहले व्यक्ति को बाइक पर अन्य युवक के साथ देखा गया था। यह युवक कौन है और कहां है इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

एएसआई दिग्विजय वैष्णव ने बताया कि लालू बारिया (50) कजलीखेड़ा कोलार का रहने वाला था। वह विंध्याचल भवन में गार्डन मैंटेनेंस का काम देखता था। सोमवार सुबह रोज की तरह ड्यूटी पर जाने का बोलकर घर से निकले थे। इसके बाद रात तक घर नहीं लौटे, परिजन उन्हें रिश्तेदार और परिचितों के घर तलाश करते रहे। मंगलवार सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की।

तब उन्हें बताया की हमीदिया में एक बॉडी पहुंची है। बॉडी खून से लथ पथ हालत में गोल जोड़ पर मिली थी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बुधवार सुबह शव का पीएम हमीदिया अस्पताल में कराया गया। इसके बाद बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी।

साथी बाइक सहित लापता

पुलिस की शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। एएसआई द्वारा तजदीक करने पर घटना स्थल के आस पास के लोगों ने बताया कि लालू खून से लथ पथ हालत में था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी देखा गया था। दोनों बाइक से थे, घटना के बाद से ही बाइक सवार का सुराग नहीं मिला है। वह कौन था और कहां गया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बेटा बोला मुर्चुरी में मिली लाश, जान कैसे गई पता नहीं

मृतक के बेटे दीनू बारिया ने बताया कि पिता सोमवार को घर से रोज की तरह नौकरी पर निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। सुबह तक तलाशते रहे, कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार को थाने पहुंचे तो वहां जानकारी मिली कि गोल जोड़ पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है।

शिनाख्ती के लिए मर्चुरी भेजा गया, यहां जो लाश दिखाई, मैंने देखते ही शिनाख्त की। पुलिस ने हमें बताया कि उनका शव गोलजोड़ पर खून से सनी हालत में मिला। उनकी जान कैसे गई, इस बात का जवाब नहीं दिया गया है। वहीं पुलिस मामले में एक्सीडेंट के एंगल पर भी जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.