भटगांव में मनाई गई आदर्श होली भाईचारे और संस्कार का दिया संदेश

Updated on 05-03-2026 01:39 PM
बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन में लकड़ी, कंडा और अन्य सामग्री एकत्र कर विधि-विधान से होलिका की स्थापना की और पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया।

इस आयोजन में वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया और समाज में उनके सम्मान और सहभागिता का संदेश दिया। पूरे आयोजन में भाईचारा, सौहार्द और मर्यादित उत्सव की झलक देखने को मिली।
नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे और उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने बताया कि नगर में पहली बार होली को ‘आदर्श होली’ के रूप में मनाने के लिए सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि होली के नाम पर फूहड़ता, अश्लीलता और कपड़ा फाड़ने जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

आयोजकों ने समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग प्रेम, शांति और आपसी सम्मान के साथ त्योहार मनाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.