ICC टेस्ट रैंकिंग यशस्वी जायसवाल ने 14 स्थान की छलांग लगाई : दूसरे नंबर पर आए अश्विन

Updated on 22-02-2024 01:55 PM

ICC वर्ल्ड टेस्ट बैटिंग रैंकिग में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 14 स्थान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, बॉलिंग रैंकिंग में आर अश्विन को एक स्थान का इजाफा हुआ और वें बॉलिंग रैंकिग में नंबर-1 जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर कायम हैं।

बैटिंग रैंकिंग में जायसवाल और रोहित का फायदा, रूट खसके
बैटिंग रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल को 14 स्थान का फायदा हुआ। वे 29वें नंबर से 15वें स्थान पर आ गए। दूसरे टेस्ट के बाद उन्होंने 37 स्थान की छलांग लगाई थी। वहीं, रोहित शर्मा भी राजकोट में शतक लगाने के बाद अब एक स्थान उपर आकर 12वें नंबर पर आ गए हैं। जबकि, भारतीयों में सबसे ऊपर विराट कोहली 7वें नंबर पर हैं।

नंबर-1 पर न्यूजीलैंड केन विलियमसन बने हुए है। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज को 2 स्थान का नुकसान हुआ। उनके बल्ले से भारत के खिलाफ सीरीज में रन नहीं निकले। वे 5वें नंबर पर आ गए हैं।

वहीं, डेब्यू करने वाले सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने क्रमशः 75वें और 100वें स्थान के साथ रैंकिंग में प्रवेश कर लिया है।

बॉलिंग में जसप्रीत नंबर-1 पर बने हुए, अश्विन को हुआ फायदा
बॉलिंग रैंकिग में जसप्रीत बुमराह नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं, आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रवींद्र जडेजा को 3 स्थान का फायदा हुआ, वें 9वें से छठे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के बॉलर्स को नुकसान हुआ, जेम्स एंडरसन और ऑली रॉबिंसन को 1-1 स्थान का नुकसान झेलना पड़ा।

रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर्स में टॉप पर कायम, अक्षर ने स्टोक्स को पीछे छोड़ा
रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर्स में नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं, बेन स्टोक्स बॉलिंग नहीं करने की वजह से चौथे से पांचवे स्थान पर खक गए। उनकी जगह अक्षर पटेल चौथे नंबर पर आ गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.