यशस्वी जायसवाल को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड : फरवरी में दो दोहरे शतक लगाए, एनाबेल सदरलैंड विमेंस कैटेगरी की बेस्ट क्रिकेटर

Updated on 13-03-2024 02:08 PM

टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल फरवरी के लिए ICC के प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। विमेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को मिला। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को अवॉर्ड विनर्स का ऐलान किया।

यशस्वी ने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरे शतक लगाए
यशस्वी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 712 रन बनाए थे। इस दौरान दूसरे और तीसरे टेस्ट में दोहरे शतक लगाए। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 209 और तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। फिलहाल यशस्वी ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

सबसे कम मैचों में हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले बैटर यशस्वी
यशस्वी जायसवाल ने 9 मैचों में 1000 रन पूरे किए। वे सबसे कम मैच खेलकर ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बैटर बने। लिस्ट में नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन हैं। उन्होंने महज 7 मैचों में ही 1000 रन बना लिए थे। यशस्वी सबसे कम मैच खेलकर हजार रन बनाने के मामले में भारत के पहले बैटर हैं।

यशस्वी ने टेस्ट की एक पारी में 12 छक्कों की बराबरी की
राजकोट टेस्ट के दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 214 रन की पारी में 12 सिक्स लगाए, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक इनिंग में सबसे ज्यादा हैं। साथ ही वसीम अकरम (Vs जिम्बाब्वे) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली थी।

मैं ICC अवॉर्ड हासिल करके बहुत खुश हूं- यशस्वी
ICC अवॉर्ड ऐलान होने के बाद जायसवाल ने कहा- मैं ICC अवॉर्ड हासिल करके बहुत खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि आगे और अवॉर्ड मिलेंगे। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर उन्होंने कहा, मैंने वास्तव में इसे एंजॉय किया, जिस तरह से मैंने खेला है और जिस तरह से यह रहा है और हमने सीरीज 4-1 से जीती है। यह मेरे सभी साथियों के साथ एक बेहतरीन अनुभव रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.