ICC ने इंकार किया, लेकिन प्रतिका रावल को आखिर मिल ही गया मेडल? जानिए क्या है सच

Updated on 06-11-2025 03:00 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। हर कोई इस सफलता से गदगद है। लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में एक कसक भी बनी हुई थी। यह कसक टीम की उस प्लेयर के लिए थी, जिसने ग्रुप स्टेज पर अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से टीम को आगे बढ़ाया था। अचानक चोट लगने के कारण उसे वर्ल्ड कप कैंपेन से बाहर होना पड़ा था। यह प्लेयर थीं प्रतिका रावल, जिन्होंने ओपनिंग में स्मृति मंधाना के साथ ग्रुप मैचों में टीम को जोरदार शुरुआत दी थी और आखिरी ग्रुप मैच में चोट लगने से पहले मंधाना के बाद 308 रन के साथ टीम की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं।

हालांकि प्रतिका की जगह टीम में आईं शेफाली वर्मा ने फाइनल में बेहतरीन ऑलराउंड खेल दिखाकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी जिताई थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी रही थीं, लेकिन हर क्रिकेट प्रेमी प्रतिका रावल के लिए भी इस जीत का मेडल चाहता था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के कारण प्रतिका को मेडल नहीं मिल पाया था, लेकिन क्रिकेट की वैश्विक संस्था से इसके लिए हर कोई अपील कर रहा था। अब प्रतिका को आखिरकार उसका मेडल मिल ही गया है। इसका सबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची टीम इंडिया के साथ पैर में प्लास्टर बांधकर व्हीलचेयर पर मौजूद प्रतिका के गले में दिख रहा मेडल है। लोक कल्याण मार्ग पर बुधवार रात को पीएम मोदी के ऑफिशियल रेजीडेंस पर हुई मुलाकात में उनके साथ क्लिक किए गए टीम के ग्रुप फोटो में यह मेडल प्रतिका के गले में दिखाई दिया है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

मेडल पहनकर पीएम आवास पहुंची थी पूरी टीम

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए महिला टीम इंडिया की 15 नहीं बल्कि 16 सदस्य पहुंची थीं। यह 16वीं सदस्य प्रतिका रावल ही थीं। सभी के गले में मेडल चमक रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी की उपलब्धियों के लिए उन्हें सराहा। इस दौरान सभी ने अपने दिल की बात भी पीएम से साझा की। एक बेहद भावुक सा पल उस समय आया, जब सभी खाना खा रही टीम इंडिया के साथ व्हील चेयर पर प्रतिका के हाथ में खाने का कोई सामान नहीं था। प्रधानमंत्री खुद गए और उसे खाने के लिए कुछ लाकर दिया।

ऑफिशियल फोटो में प्रतिका पर मेडल?

पीएम मोदी के साथ टीम के ऑफिशियल ग्रुप फोटो में प्रतिका रावल के गले में भी टीम की बाकी मेंबर्स की तरह मेडल दिखाई दे रहा है। इसके बाद लोगों में यह उत्सकुता जाग गई है कि क्या ICC ने अपने नियम बदल दिए हैं? हालांकि इसे लेकर ना तो ICC, ना बीसीसीआई और ना खुद प्रतिका रावल ने ही कोई स्पष्टीकरण दिया है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि प्रतिका के गले में अमनजोत कौर का मेडल है, जो फोटो में पिछली कतार में खड़ी हुई हैं। फोटो में ऐसा लग भी रहा कि अमनजोत कौर के गले में मेडल नहीं है। लेकिन बिना किसी ऑफिशियल स्टेटमेंट के अभी कुछ भी पुख्ता तरीके से नहीं कहा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.