भोपाल में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ:सीएम बोले- जो मनमोहन सिंह जी को नहीं मालूम था, वह चाय वाले को पता था

Updated on 20-12-2024 12:40 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने शुक्रवार को प्रशासन अकादमी में तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि पढ़े-लिखे होने के बावजूद मनमोहन सिंह जी को नहीं मालूम था कि जीरो बैलेंस पर अकाउंट खुल सकता है। लेकिन ये चाय वाले को मालूम था। सीएम ने श्रीमद् भागवत का एक दृष्टांत भी सुनाया।

सीएम ने कहा- कर्म तो सब लोग करते हैं, भाग्य परमात्मा देता है। आपने इस मार्ग पर चलते हुए न केवल कर्म किया बल्कि भाग्य भी पाया। इसलिए मैं आपको दोनों तरह से बधाई देना चाहता हूं। इतने बड़े देश में, इतनी बड़ी आबादी में यदि आईएएस अधिकारियों की संख्या देखी जाए तो नगण्य है। इतने बड़े देश की, इतनी विविधता और चुनौतियों के बीच, हमारे देश की दुनिया में जो पहचान बनी है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका आईएएस अधिकारियों की है। यह निश्चित रूप से हमारे लिए गौरवान्वित करने वाली बात है।

मीट में बातें नई पुरानी विषय पर मुख्य सचिव अनुराग जैन के संचालन में पैनल डिस्कशन होगा। सर्विस मीट के पहले दिन अरेरा क्लब में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, पूल, बिलियर्ड, ब्रिज और 4 गुणा 50 मीटर रिले दौड़ होगी।

शाम को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कल्चरल नाइट और डिनर होगा। इसके बाद अरेरा क्लब में रात 9:30 बजे से ट्रेजर हंट का आयोजन किया जाएगा। आईएएस अफसरों का ग्रुप फोटोग्राफ सेशन भी होगा।

21 दिसंबर को बोट रेस से शुरुआत

सुबह सर्विस मीट की शुरुआत बोट क्लब पर बोट रेस से होगी। इसके बाद T20 फुटबॉल, कुकिंग कॉम्पिटिशन, T5 क्रिकेट, फन गेम, पेंटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, कैरम, बिलियर्ड, ब्रिज और अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। अरेरा क्लब में ही डीजे नाइट होगी।

22 दिसंबर को होंगे ये कार्यक्रम

सुबह साइक्लिंग के बाद अरेरा क्लब में टंग आफ वॉर, क्विज, डम शिराज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, बिलियर्ड, ब्रिज का आयोजन किया जाएगा। प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन के साथ सर्विस मीट का समापन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.