IAS रिंकू सिंह अब मुश्किल में, जालौन में बीजेपी ब्‍लॉक प्रमुख से हाथापाई मामले की जांच पुलिस के हवाले

Updated on 23-07-2026 12:38 PM
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद की जांच अब पुलिस के हवाले कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्‍त एवं राजस्‍व) का कहना है कि यह केस राजस्‍व विभाग से जुड़ा नहीं है इसलिए जांच पुलिस ही करेगी।

जून महीने में रिंकू सिंह अनियमितता की शिकायत मिलने पर एक कोल्‍ड स्‍टोरेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां बीजेपी ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन भी पहुंच गए। यहां किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। ब्‍लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि रिंकू सिंह ने उनको थप्‍पड़ मारने की कोशिश की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था जिसमें दोनों के बीच धक्‍का-मुक्‍की देखी जा सकती है।


रिंकू सिंह को जालौन एसडीएम पद से हटाया गया

विवाद सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया। रिंकू सिंह को एसडीएम जालौन के पद से हटाकर उरई सदर तहसील में न्‍यायिक एसडीएम बना दिया गया। एडीएम ने बताया कि इस मामले में कथित अभद्रता, धक्‍का-मुक्‍की और कानून व्‍यवस्‍था के जुड़े आरोप हैं, इसलिए इसकी जांच पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आती है।


अपनी सैलरी आधी करने की मांग की थी

इससे पहले रिंकू सिंह शाहजहांपुर में वकीलों के मुंशी से उठक बैठक लगवाकर चर्चा में आए थे। हाल ही में उन्‍होंने यूपी प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी सैलरी आधी करने की मांग की थी। उनका कहना है कि उन्‍हें दिन भर में मुश्किल से 4 घंटे काम करने को मिलता है। इसलिए वह जितना काम करते हैं, उतनी ही सैलरी दी जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.