मैंने 2 बार एशिया कप जितवाया... रवि शास्त्री का राहुल द्रविड़ पर बड़ा बयान

Updated on 21-03-2023 09:41 PM
नई दिल्ली: जब से राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला है, तब से 16 महीनों में उनका सफर काफी कड़वा रहा है। सच कहा जाए तो हिट से ज्यादा मिस हुई हैं। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट और वनडे सीरीजों में हार, एशिया कप के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ नहीं करना और टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार द्रविड़ युग के लिए सबसे कड़वे रहे। दूसरी ओर, सकारात्मक भी रहे हैं.. जैसे कि घर में भारत में हर सीरीज जीती और ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखना।


द्रविड़ से पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री थे। चीफ कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ से तुलना पर रवि शास्त्री ने बड़ा ही रोचक वनलाइन मारा। उन्होंने कहा कि उनके समय में टीम इंडिया दो बार एशिया कप विनर रही। उन्होंने कहा- इसमें समय लगता है। उन्हें (राहुल द्रविड़) भी समय लगने वाला है, लेकिन राहुल के पास एक फायदा है कि वह एनसीए में थे, वह ए टीम के साथ भी थे और अब वह यहां भी हैं। अधिकतर खिलाड़ी उनके समय के हैं।
शास्त्री ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स के दौरान स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में कई बातों पर खुलकर बयान दिए। द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट इस वर्ष के विश्व कप के साथ खत्म होने वाला है। हालांकि, माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल बढ़ेगा। शास्त्री ने द्रविड़ का समर्थन किया और याद दिलाया कि भारत में लोग केवल ट्रॉफी जीतने की परवाह करते हैं। इस थ्योरी को समझाने के लिए शास्त्री के दिमाग में 2016 और 2018 की यादें ताजा हुईं जब भारत ने लगातार दो बार एशिया कप जीता था।
उन्होंने कहा- हमारे देश में बहुत कुछ लंबे समय तक याद नहीं रखा जाता है। अगर आपको जीतना है, तो आपको जीतना ही होगा। मेरे कार्यकाल के दौरान हमने दो एशिया कप जीते, लेकिन किसी को याद नहीं है। क्या किसी ने एशिया कप का उल्लेख किया है? हमने इसे दो बार जीता है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। लेकिन जब हम एशिया कप में हारते हैं तो इसकी चर्चा होती है। क्यों? इसलिए मैं कह रहा हूं, प्रयास हमेशा होना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.