घर पर आराम कर रहा था और फास्टैग से फुर्र हो गए पैसे... सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही यह पोस्ट
Updated on
16-08-2024 05:23 PM
नई दिल्ली: सोचिए कि आप घर में आराम फरमा रहे हैं और अचानक आपके मोबाइल पर एक मेसेज आता है। यह मेसेज बताता है कि आपके फास्टैग अकाउंट से पैसे कट गए हैं। आपके कोई टोल पार नहीं किया और पैसे कट गए? लुधियाना के एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। Prinspire Technologies के सीईओ सुंदरदीप सिंह ने एक्स पर अपनी व्यथा शेयर की है। उनका कहना है कि वह घर पर आराम कर रहे थे कि तभी उन्हें फास्टैग अकाउंट से 220 रुपये कटने का मेसेज मिला। पंजाब के किसी टोल प्लाजा पर ट्रांजैक्शन हुआ था। सिंह ने पोस्ट के साथ-साथ मेसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। फास्टैग टोल प्लाजा पर ऑनलाइन फीस कलेक्ट करने का सिस्टम है। इसमें रेडियो फ्रीवेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) के जरिए गाड़ी के मालिक से जुड़े अकाउंट से पैसे कट जाते हैं।
सिंह का कहना है कि वह तो अपने घर में आराम कर रहे थे और उन्होंने किसी भी टोल बूथ को क्रॉस नहीं किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जब मेरे अकाउंट से पैसे कटे तो उस समय मैं घर पर आराम कर रहा था और मैंने इस महीने इस रूट पर ट्रेवल भी नहीं किया है। ये सब क्या हो रहा है?' उन्होंने मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया है। अब तक पांच लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।
टेक्नोलॉजी पर निर्भरता के नुकसान
कई यूजर्स ने भी इसी तरह की शिकायत करते हुए कहा है कि पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहने के भी नुकसान हैं। सिद्धार्थ गुप्ता नाम के एक यूजर ने लिखा कि पिछले एक साल से हमारे साथ ऐसा हो रहा है। कोई और हमारी कार के रजिस्ट्रेशन का यूज कर रहा है। उनके सभी चालान और फास्टैग डिडक्शन हमारे मत्थे पड़ रहे हैं। पुलिस और बैंक के कई चक्कर लगाने के बाद हम हार चुके हैं। फास्टैग NETC ने सुंदरदीप सिंह के पोस्ट का जबाव देते हुए उन्हें बैंक से संपर्क करने को कहा है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…