घर जाने का बहुत मन था...लेकिन स्कूल बंद हो गया:बेगूसराय में क्लास में मिली थी छात्रा की लाश, सुसाइड नोट में लिखा-बेटी क्यों बनाया

Updated on 16-12-2022 05:34 PM
13 घंटे हो गए कोई खोजने नहीं आया। भगवान बेटी को जन्म क्यों देते हैं, इस धरती पर मां-बाप का बोझ बन जाती है बेटियां। अब मैं जा रही हूं।’ यह आखिरी खत बेगूसराय के वीरपुर की 8वीं की छात्रा करीना के नोटबुक से पुलिस को मिला है।

वीरपुर के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलडीह में 13 दिसंबर को आठवीं की छात्रा करीना का शव क्लास रूम में उसके दुपट्टे से लटका मिला था। इस खत के बाद पूरी घटना में नया मोड़ आया है। छात्रा ने ब्लैकबोर्ड पर अपना नाम और आई एम सॉरी भी लिखा था। साथ ही लिखा भगवान मेरी रक्षा करना, मेरे परिवार की रक्षा करना।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए...

जबकि करीना के आखिरी खत में 13 घंटे होने के जिक्र के साथ स्कूल बंद होने और बाहर जाने का रास्ता नहीं होने का जिक्र है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि करीना गुस्से में स्कूल के कमरे में ही रह गई थी और किसी ने बिना देखे कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिया। अनुमान लगाया जाता है कि 13 दिसंबर की अहले सुबह करीना ने फांसी लगाई होगी।

क्लासरूम के अंदर नीले रंग के दुप्पटे से लटकी मिली थी लाश।

पुलिस को अब तक की जांच में मिले सबूत और साक्ष्य करीना की आत्महत्या करने की ओर ही इशारा कर रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से इसकी जांच करा रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नामजद शिक्षकों को पूछताछ के लिए फिलहाल रोका गया है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा

करीना के नोटबुक से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा- भगवान मेरे परिवार को हमेशा खुश रखना। आई एम सॉरी, आई एम सॉरी आज घर जाने का बहुत मन था, लेकिन स्कूल बंद हो गया। बाहर जाने का रास्ता भी नहीं। सोची कि सुबह होने पर घर जाऊंगी तो सब लोग मजाक बनाएंगे। गांव वाले मुझे माफ करना आज तक मैंने कोई गलती नहीं की, लेकिन आज मैं बहुत बड़ा पाप करने जा रही हूं।

बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों ने सभी शिक्षकों को बंधक बना लिया था।

क्या घर पर प्रताड़ित हो रही थी करीना?

आगे उसने लिखा अब तो मां और पापा बहुत खुश होंगे ना वह हमेशा कहते थे कि तुम मेरी नजर से दूर हो जाओ, लेकिन आज मैं सबकी नजरों से दूर जा रही हूं। आज मुझे घर में ना देखकर मां कितनी खुश होगी। भगवान बेटी को जन्म क्यों देते हैं, इस धरती पर मां बाप की बोझ बन जाती है बेटियां।

आज तक मैं मां के साथ कोई गलती नहीं की। वह हमेशा हमको गाली देती थी पर हम कुछ नहीं बोलते थे। खुद भूखा रहकर, लेकिन मां को जरूर खिलाती थी। आज वही मां मेरे साथ बुरा की। हमेशा बोलती रही है तुम्हारी शादी करा देंगे, लेकिन मेरा मन नहीं है शादी करने का।

बच्ची की मौत के बाद परिवार और गांव वालों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ भी की थी।

किसने किया था वादा?

करीना ने आखिरी खत में लिखा कि एक आदमी है जो मुझसे वादा किया था कि जिस दिन तुम इस दुनिया से जाएगी न, तुम से पहले मैं चला जाऊंगी। आज देखूंगी कि वह सच बोल रहा था कि झूठ।

7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

वीरपुर पुलिस ने करीना की मां के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। एफआईआर में स्कूल की टीचर क्षमा कुमारी, गार्ड अमित कुमार सिंह समेत 7 शिक्षकों को नामजद किया गया है। एसपी योगेंद्र ने कहा कि करीना की मौत सुसाइड है या हत्या, इसके लिए पुलिस को एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए थे और घर लौटे थे।

लोगों ने शिक्षकों को पीटा था

मंगलवार को छात्रा की लाश मिलने के साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया था। नाराज लोगों ने स्कूल के शिक्षकों को बंधक बना लिया था। और पिटाई भी की। वहीं पुलिस टीम बचाने आई तो लोगों ने खदेड़ दिया था। साथ ही साथ लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा करने लगे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.