मैं बदला लेना चाहता हूं... शोएब अख्तर ने भरी हुंकार, वर्ल्ड कप को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Updated on 22-03-2023 09:13 PM
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी वर्ल्ड कप खेला जाना है। उससे पहले पाकिस्तान में एशिया कप है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आती है तो वह वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएंगे। इसी वजह से कंफ्यूजन की स्थिति बनी है। बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने पिछले साल ही साफ कर दिया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। 2012-13 के बाद दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय मुकाबले नहीं हुए हैं।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का इसपर मानना है कि चीजें सुधरेंगी और उन्होंने एशिया कप और साथ ही वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के फाइनल की भविष्यवाणी की है। अख्तर ने स्पोर्ट्स टुडे पर बात करते हुए कहा, 'भारत और पाकिस्तान एशिया कप के साथ ही वर्ल्ड विश्व कप में भी फाइनल खेलेंगे। भारत पाकिस्तान (एशिया कप के लिए) आएगा और पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप के लिए भारत जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि बीच में चीजें बेहतर होंगी। भारत और पाकिस्तान, और व्यापार खुल जाएगा। मैं दोनों टीमों के लोगों से सकारात्मकता फैलाने और दूरियों को मिटाने की अपील करता हूं।'
रावलपिंडी एक्सप्रेस ने मोहाली में 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल को भी याद किया और कहा कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान 2023 में भारत से 'बदला' ले। शोएब अख्तर उस सेमीफाइनल में पाकिस्तान इलेवन का हिस्सा नहीं थे। भारत ने उसे जीतकर फाइनल में जगह पक्की की थी।

अख्तर ने कहा, 'मैं 2011 के वर्ल्ड कप का बदला लेना चाहता हूं, मैं उस मैच में नहीं खेला था। मैं वानखेड़े, अहमदाबाद या जहां भी हो, भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल देखना चाहता हूं। मैं फाइनल देखने जाने की पूरी कोशिश करूंगा।' शोएब अख्तर का कहना है कि बीसीसीआई और पीसीबी के साथ में कुछ नहीं है। दोनों अपनी सरकार से पूछे बिना कुछ नहीं कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.