'चाहती हूं कि मुझे देख लोग लोग कहें -आय हाय कौन जा रही है महारानी', सेंट मांगते हुए बोलीं अनुपम खेर की मां

Updated on 22-02-2023 08:37 PM
अनुपम खेर की मां का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इस वीडियो में अनुपम खेर और उनकी मां दुलारी के बीच की नोंकझोंक सबके दिलों को छू रही है। वीडियो में अनुपम खेर की मां दुलारी बेटे से कहती दिख रही हैं कि वह जहां भी जाएं उनके लिए सेंट (परफ्यूम) लेकर आएं। इस वीडियो में मां अनुपम खेर पर गु्स्सा भी होती दिख रही हैं। वह बेटे से कह रही हैं- तू पतला हो गया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए Anupam Kher ने लिखा, 'मां को मेरा पतला होना बिलकुल अच्छा नहीं लगता है।लेकिन मेरा लाया हुआ सैंट (Perfume) बहुत अच्छा लगता है।एक्चुअली वो चाहती है मैं जब भी विदेश जाऊँ उनके लिए एक सैट की बोतल ज़रूर लाऊँ!! पर सबसे ज़्यादा माँ कश्मीर जाकर अपना और अपने माता पिता का घर देखना चाहती है।और ये सब बातें वो दुलारी के अंदाज़ में कहती है।माएँ सचमुच कितनी प्यारी होती है।जय माता दी!'

    मां ने कहा- जहां जाना मेरे लिए परफ्यूम लाना

    वीडियो में Anupam Kher Mother कहती हैं- मैंने दवाई मंगाई डॉक्टर से भूख लगने की। अनुपम पूछते हैं- क्यों भूख नहीं लगती? इसपर मां कहती हैं- नहीं, पता नहीं बहुत साल हो गए। जब से वो कोरोना हुआ है न.. फिर वह कहती हैं- जाता ही नहीं पेट के अंदर, क्या करूं। इसके बाद वह अपने घर के किसी सदस्य पिंकी का लाया परफ्यूम दिखाती हैं और फिर अनुपम कहते हैं- मैं भी तो लेकर आया हूं।

    अनुपम कहते हैं- महारानी तो आप हो ही बिना सेंट के भी

    इसपर वह कहती हैं, तू जहां जाएगा मेरे लिए सेंट लाएगा, बस। इसपर अनुपम ने पूछा- इतना क्यों सेंट पसंद है? वह कहती हैं- पता नहीं मुझे बस ऐसा लगता है कि चलते-चलते लोग कहें कि आय हाय, ये कौन जा रही है महारानी। इसपर अनुपम कहते हैं- महारानी तो आप हो ही बिना सेंट के भी। फिर मां अपने बेटे को भर-भरकर आशीर्वाद देती हैं और कहती हैं कि उन्हें सारी खुशियां मिले।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
     08 September 2026
    दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
     08 September 2026
    इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
     08 September 2026
    राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
     08 September 2026
    फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
     05 September 2026
    प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
     05 September 2026
    इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
    Advt.