मैं क्या शिलाजीत की रोटियां खाता था, पहलवानों के आरोप पर क्या बोल गए बृजभूषण सिंह

Updated on 02-05-2023 07:42 PM
नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह लगातार पहलवानों के आरोप को लेकर सफाई दे रहे हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में यौन शोषण के आरोपों पर सफाई देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहले ये (पहलवान) कह रहे थे कि मैंने 100 बच्चों का यौन शोषण किया, फिर कहने लगे 1000 बच्चों का हुआ। मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था?' WFI चीफ ने कहा कि उनके खिलाफ जंतर-मंतर पर शीर्ष पहलवानों के धरने राजनीति से प्रेरित है। सिंह ने कहा कि इसके पीछे देश का एक बड़ा उद्योगपति और एक बाबा है। उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि इस खेल में दीपेंद्र हुड्डा हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा की वजह से मैं नहीं बोल रहा हूं।

देश के बड़े उद्योगपति का है खेल

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैंने कोई यौन उत्पीड़न नहीं किया। मैं निर्दोष हूं। उन्होंने कहा कि मैं यौन उत्पीड़न का अपराधी नहीं बनना चाहता हूं। बीजेपी सांसद ने कहा कि इनके ही साथ घटना क्यों घटती है? उन्होंने कहा कि हरियाणा के एक ही परिवार, एक ही अखाड़े को छोड़कर किसी अन्य के साथ घटना क्यों नहीं घटती। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के पीछे एक ही अखाड़ा और एक ही परिवार है। इससे पहले सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि धरना दे रहे पहलवान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलौने बन गए हैं। उनका मकसद मेरा इस्तीफा नहीं है, बल्कि यह केवल राजनीतिक है।
पहले ये (पहलवान) कह रहे थे कि मैंने 100 बच्चों का यौन शोषण किया. फिर कहने लगे 1000 बच्चों का हुआ। मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था ; ये लोग जंतर-मंतर से चले जाएं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

अब गिरफ्तारी की मांग कर रहे खिलाड़ी

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी अब बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि अब उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका हैं। ऐसे में उन लोगों को गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं हैं। वहीं, बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि जैसे ही खिलाड़ी धरने से उठ जाएंगे वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। सिंह ने कहा कि मैं यौन उत्पीड़न का अपराधी नहीं बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट में विश्वास है।

क्या-क्या कह रहे हैं बृजभूषण शरण सिंह

  • मुझ पर लगे आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा
  • नाबालिग के यौन उत्पीड़न समेत सारे आरोप झूठे, मैं निर्दोष
  • इस पूरे खेल के पीछे कांग्रेस और एक उद्योगपति की साजिश
  • खिलाड़ियों के परेशान करने का सबूत दिखाएं, मैं इस्तीफा दे दूंगा
  • बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर

    दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण और धमकाने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज कीं। पहली प्राथमिकी एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है। इसके तहत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। देश के शीर्ष पहलवानों ने डब्ल्यूएफाई प्रमुख बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 23 अप्रैल से एक बार फिर जंतर मंतर पर धरना शुरू किया। बृजभूषण पर उन्होंने महिला पहलवानों को धमकाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। इससे पहले उन्होंने जनवरी में धरना दिया था।

    अखिलेश मुझे बचपन से जानते हैं

    पहलवानों के मुद्दे पर अखिलेश यादव की चुप्पी पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मुझे बचपन से जानते हैं। उन्हें पता है कि बृजभूषण यौन शोषण नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि 80 फीसदी पहलवान समाजवादी परिवार से हैं। उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश का धन्यवाद करता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.