मैं मौका चूक गया... अडानी के तारणहार राजीव जैन को है किस बात का मलाल

Updated on 21-02-2024 03:10 PM
नई दिल्ली: राजीव जैन का नाम पिछले साल उस समय सुर्खियों में आया था जब उन्होंने अडानी ग्रुप की कंपनियों में जमकर निवेश किया था। हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आ रही थी। तब जैन की कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में पैसा लगाया था। जीक्यूजी पार्टनर्स भारत में 22 अरब डॉलर से ज्यादा का एसेट मैनेज कर रही है। लेकिन जैन को एलआईसी के शेयरों में आई रैली को मिस करने का मलाल है। एलआईसी के शेयरों में हाल में काफी तेजी आई है। कंपनी का शेयर नौ फरवरी को अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 530.20 रुपये है।

जैन ने एक न्यूज चैनल से कहा कि वह एलआईसी के शेयर खरीदना पसंद करते लेकिन वह इस मौके से चूक गए। जीक्यूजी ने भारत में इन्फ्रा कंज्यूमर गुड्स और एनर्जी सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया है। उन्होंने पिछले साल अडानी ग्रुप की चार कंपनियों में निवेश किया था। इस निवेश पर उन्हें 2.4 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। उन्होंने अडानी ग्रुप की कंपनियों में 1.9 अरब डॉलर का निवेश किया था। दस महीने में उनका निवेश 130% बढ़कर 4.3 अरब डॉलर पहुंच गया। लेकिन जैन के एलआईसी के शेयरों में निवेश नहीं कर पाने का अफसोस है। Kotak Institutional Equities ने एलआसी के शेयरों को 'buying' रेटिंग दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी इसे होल्ड करने का सुझाव देते हुए 1,140 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

GQG Partners क्या करती है

GQG Partners की स्थापना जून 2016 में राजीव जैन ने की थी। वह इस कंपनी के चेयरमैन और सीआईओ भी हैं। जीक्यूजी पार्टनर्स दुनिया की प्रमुख ग्लोबल एंड एमर्जिंग मार्केट्स इनवेस्टर्स फर्म है। 31 जनवरी, 2023 के आंकड़ों के मुताबिक यह कंपनी 92 अरब डॉलर से ज्यादा क्लाएंट एसेट्स मैनेज करती है। कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के फ्लोरिडा में है। इसके दफ्तर न्यूयॉर्क, लंदन, सिएटल और सिडनी में हैं। यह कंपनी ऑस्ट्रेलिया के सिक्योरिटीज एक्सचेंज में लिस्टेड है। इसकी अधिकांश हिस्सेदारी इसके ही कर्मचारियों के पास है। यह 2021 में ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा आईपीओ लाई थी। कंपनी ने इसके जरिए 1.187 अरब डॉलर जुटाए थे और इसकी लिस्टिंग 5.91 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.