मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक नाता नहीं, रतन टाटा ने क्यों किया ये ट्वीट?

Updated on 30-10-2023 02:53 PM
नई दिल्ली : देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने सोमवार को उनके नाम से हो रहे दावों का खंडन किया है। टाटा ने ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने ICC या किसी दूसरी क्रिकेट फैकल्टी को कोई सजेशंस नहीं दिये हैं। टाटा ने लिखा, 'मैंने आईसीसी या किसी भी क्रिकेट फैकल्टी को किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना या इनाम देने के संबंध में कोई सुझाव नहीं दिया है। मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। कृपया इस तरह के वाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें, जब तक कि वे मेरे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से न आएं।'

फर्जी न्यूज रिपोर्ट हुई वायरल

दरअसल एक फर्जी न्यूज रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें बताया गया था कि टाटा ने क्रिकेटर राशिद खान को 10 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। जब यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, तो रतन टाटा को खुद एक्स पर लिखकर इसका खंडन किया।


कौन हैं राशिद खान?

राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्लेयर हैं। वर्ल्ड कम 2023 में हाल ही में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद टीम के प्रमुख स्पिनर राशिद खान ने कंधे पर अफगानिस्तान का झंडा रखकर जश्न मनाया था। सोशल मीडिया पर ऐसी भी अफवाहें हैं कि पाकिस्तान पर जीत के जश्न में राशिद खान ने भारतीय ध्वज के साथ जश्न मनाया था, जिस पर आईसीसी ने उन पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.