मेरे पास तो दिल्ली का आधार कार्ड है... यूएई में ये क्या बोल बैठे शोएब अख्तर

Updated on 17-03-2023 08:36 PM
यूएई: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। शोएब यूएई में जारी लेजेंड्स लीग क्रिकेट में एशिया लायन्स के लिए खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं। हाल ही में शोएब भी एशिया लायन्स के लिए इंडिया महाराजा के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। हालांकि वह सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी ही कर पाए लेकिन रावलपिंडी एक्सप्रेस को एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर देखकर फैंस को खुशी जरूर हुई होगी।


इसी बीच मुकाबले के बाद शोएब ने भारत और क्रिकेट को लेकर अपनी दिल की बात कही। एक इंटरव्यू में शोएब ने कहा, 'मुझे भारत बहुत पसंद है। पहले मैं अक्सर दिल्ली आता जाता रहता था। मेरा वहां आधार कार्ड बन गया है। इसके बाद अब बाकी क्या रह गया है। मैं भारत को बहुत मिस करता हूं। मुझे भारत से बहुत प्यार है।'
    इसके अलावा शोएब पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को लेकर भी अपनी रखी। उन्होने कहा, 'मैं चाहता हूं कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान या फिर श्रीलंका में हो और भारतीय टीम को पाकिस्तान में आकर खेलना चाहिए। मेरी दिली तमन्ना है कि एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो।'

    बता दें कि सीमा विवाद के कारण पिछले एक दशक से भी अधिक समय से भारत और पाकिस्तान के बीच बायलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। हालांकि आईसीसी इवेंट और एशिया कप ये चीर प्रतिद्वंदी टीम समय-समय पर एक दूसरे को टक्कर देती रहती है।

    विराट के फॉर्म से खुश हैं शोएब अख्तर

    भारत और यहां के क्रिकेट के अलावा टीम इंडिया के पूर्व विराट कोहली को लेकर भी शोएब अख्तर ने अपनी बात रखी। शोएब ने कहा, 'मुझे विराट कोहली के पुराने लय को देखकर बहुत अच्छा लगा। वह काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी।'
    अपनी रफ्तार के लिए मशहूर थे शोएब अख्तर

    क्रिकेट के मैदान पर शोएब अख्तर की तेज गेंदबाजी का खौफ था। शोएब के नाम दुनिया में सबसे तेज गेंद गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। हालांकि इस कारण उनका करियर चोट से काफी प्रभावित रहा।

    शोएब पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 178 विकेट अपने नाम किए। वहीं वनडे में शोएब के नाम 247 विकेट दर्ज है जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 19 विकेट उन्होंने हासिल किया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
    Advt.