मैं ऐसे भारत में पला-बढ़ा...', मुशर्रफ की तारीफ पर बीजेपी भड़की तो बैकफुट पर आए थरूर

Updated on 06-02-2023 05:44 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf Death) के निधन पर शशि थरूर के ट्वीट को लेकर भारत का सियासी पारा चढ़ गया है। शशि थरूर के ट्वीट पर बीजेपी जमकर बरसी और थरूर को आड़े हाथ लिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी थरूर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त किया। थरूर ने कहा कि कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे मुशर्रफ 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, मैं उन दिनों संयुक्त राष्ट्र में सालाना उनसे मिलता था। मुझे वो स्मार्ट, आकर्षक लगते थे। उनकी रणनीतिक सोच बहुत स्पष्ट थी। उधर खुद को घिरते देख थरूर ने एक और ट्वीट पोस्ट करके इस पूरे मामले में सफाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैं एक ऐसे भारत में पला-बढ़ा हूं, जहां लोगों से उम्मीद की जाती है कि वे मरने वाले व्यक्ति के बारे में अच्छी बातें करे।’ मुशर्रफ एक कट्टर दुश्मन थे और करगिल के जिम्मेदार थे, लेकिन उन्होंने 2002-7 में अपने हित में भारत में शांति के लिए काम किया।'

कांग्रेस की ओर से मुशर्रफ की तारीफ करना शर्मनाक

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा मुशर्रफ करगिल युद्ध के साजिशकर्ता, तानाशाह, जघन्य अपराधों के आरोपी थे। उन्होंने तालिबान और ओसामा को ‘भाई’ और ‘नायक’ माना था और जिन्होंने अपने ही सैनिकों के शवों को वापस लेने से इनकार कर दिया था, कांग्रेस की ओर से से उनकी प्रशंसा की जा रही है! आश्चर्य हो रहा है? कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती फिर सामने आई है।’

उधर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने थरूर के ट्वीट को लेकर उन पर जोरदार हमला बोला है। चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस के एक पूर्व विदेश राज्य मंत्री को लगता होगा कि एक पाक जनरल जिसने आतंक फैलाया, पीठ में छुरा घोंपा और हर अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन कर हमारे सैनिकों को प्रताड़ित किया, वह शांति की वास्तविक ताकत बन गया। थरूर के ट्वीट को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.