चाय पीने वाले को चाय, कॉफी पीने वाले को कॉफी पिलाता हूं... जब राज्यसभा में धनखड़ ने सांसदों को सिखाई राजनीति

Updated on 10-02-2023 06:56 PM
नई दिल्ली: अडानी विवाद पर शुक्रवार को भी संसद में विपक्षी दलों का हल्लाबोल देखने को मिला। राज्ससभा की कार्यवाही शुरू होते ही टोकाटाकी से सभापति जगदीप धनखड़ भड़क गए। टीआरएस के के. केशव राव बोलने के लिए खड़े हुए तो उनकी किसी बात को लेकर सभापति से वाद-विवाद हो गया। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सदन तय करेगा कि यह कैसे चलेगा। उन्होंने सीट पर बैठने का आग्रह किया। धनखड़ ने कहा सदस्य कभी यहां से तो कभी वहां से आते हैं, फिर पूछते हैं कि मेरा संशोधन कहां है। क्या वह बुलेटिन नहीं पढ़ते हैं।
इसके बाद धनखड़ ने संजय सिंह से मुखातिब होते हुए कहा कि आप जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, मैं आपको बता दूं कि यदि मुझे अपने स्तर पर कोई ऐक्शन लेना होगा, तो मैं उसे आखिरी क्षण तक टालने की कोशिश करूंगा। क्योंकि मैं आप सभी के बीच से हूं। मेरे सारे अधिकार आपके समर्थन से हैं। मैं सदन में अव्यवस्था को कतई सहन नहीं करूंगा।
    इसके बाद उन्होंने माहौल को हल्का करते हुए कहा कि मैं बड़ी कोशिश करता हूं कि चैंबर के अंदर जिसको चाय पसंद हो उसे चाय पिलाई जाए, जिसे कॉफी पसंद हो उसे कॉफी पिलाई जाए, ब्लैक टीम पिलाई जाए। मैं इसे और भी विस्तार भी दे दूंगा। काफी पहले जब मैंने राजनीति शुरू की थी तो एक बार गुस्से में आने पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने एक बात कही थी कि राजनीति बड़ी प्रेम से करने की चीज है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
     20 June 2026
    जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
     20 June 2026
    लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
     20 June 2026
    कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
     19 June 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
     19 June 2026
    चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
     19 June 2026
    कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
     19 June 2026
    नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
     16 June 2026
    कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
    Advt.