मैंने अपनी बदकिस्मती दे दी... महान क्रिकेटर ने सरफराज खान के रन आउट पर क्यों कहा ऐसा

Updated on 16-02-2024 01:26 PM
राजकोट: सरफराज खान के लिए शानदार टेस्ट डेब्यू उस समय निराशा में बदल गई जब वह रन आउट हो गए। रविंद्र जडेजा से गलती हो गई। उन्होंने रन भागने के लिए कॉल किया लेकिन फिर सरफराज को वापस भेज दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मार्क वुड ने डायरेक्ट थ्रो मारकर सरफराज की पारी का अंत कर दिया। 66 गेंदों की अपनी पारी में सरफारज ने 62 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का मारा।

कैप से साथ बदकिस्मती भी मिली
भारत के पूर्व कप्तान और हेड कोच अनिल कुंबले ने सरफराज को उनकी टेस्ट कैप दी थी। उनका मानना है कि उनकी बदकिस्मती इस युवा मुंबई बल्लेबाज पर आ गई। दिलचस्प बात यह है कि सरफराज से पहले टेस्ट डेब्यू पर रन आउट होने वाले 12 भारतीय बल्लेबाजों में से एक कुंबले भी थे। वह 2 रन बनाकर अपने डेब्यू टेस्ट में 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ ही आउट हुए थे।

कुंबले ने रन आउट पर क्या बोला?
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद अनिल कुंबले ने जियो सिनेमा से कहा, 'सरफराज साझेदारी में हावी हो रहे थे, लेकिन मुझे लगा कि जड़ेजा शेल में चले गए थे और यह कभी-कभी इस मानसिकता में आप निर्णय लेते समय अपने दिमाग में क्लियर नहीं होते हैं। यह रन आउट होने का एक कारण हो सकता है और साथ ही मैंने अपने डेब्यू रन आउट का दुर्भाग्य सरफराज को दे दिया।

कुंबले ने सरफराज की तारीफ में आगे कहा- ऐसा कभी नहीं लगा कि यह उनकी पहली टेस्ट पारी है। हम सभी उनकी प्रतिभा के बारे में जानते हैं और हमने उन्हें घरेलू स्तर पर स्पिन पर दबदबा बनाते देखा है। लेकिन टेस्ट स्तर पर, आपको पूरी तरह से अलग मानसिकता की जरूरत होती है। उनकी ऐसी पारी खेलना शानदार था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.