'अपना वो रूप वापस नहीं चाहती, जिसमें तुम ना हो' विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने लिखी इमोशनल पोस्ट

Updated on 13-01-2026 02:25 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली के सक्सेसफुल करियर में जितना योगदान उनकी निजी मेहनत का है, उतना ही योगदान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का भी है। वैसे तो विराट कोहली हमेशा अपने परिवार के लिए बेहद समर्पित दिखाई देते हैं, लेकिन अनुष्का ने भी उन्हें कभी खेलने के लिए घर से दूर रहते समय परिवार की चिंता नहीं करने दी है। यहां तक कि अनुष्का अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद बॉलीवुड फिल्मों में सक्सेसफुल करियर भी अपने परिवार को समय देने के लिए लगभग छोड़ चुकी हैं। मां बनने की जिम्मेदारी और अहसास को वे कैसे महसूस करती हैं, ये उन्होंने अपनी बेटी वामिका के जन्मदिन पर एक बेहद इमोशनल सोशल पोस्ट के जरिये फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें उन्होंने मदरहुड पर बात की है, जो लोगों के दिल को छू गई है।

11 जनवरी को इंस्टा स्टोरी पर लिखा पोस्ट

अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका कोहली के जन्मदिन यानी 11 जनवरी के दिन अपने इंस्टा प्रोफाइल की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी बेटी को आशीर्वाद देते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने लिखा,'और मैं अपने उस रूप में वापस नहीं जाना चाहूंगी, जो तुम्हें नहीं जानता था, मेरी बच्ची। 11 जनवरी 2021,' इस पोस्ट को अनुष्का के साथ ही विराट के फैंस ने भी बेहद पसंद किया है।

बेटी-बेटे को लाइमलाइट से रखती हैं दूर

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। इस शादी के चार साल बाद अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका कोहली को जन्म दिया था, जबकि 15 फरवरी, 2024 को उन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट, दोनों ही अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रहते हैं। यहां तक कि बेटी का फोटो व वीडियो क्लिक करने की कोशिश में उनकी पैपराजी से झड़प भी हो चुकी है। दोनों का कहना है कि वे अपने बच्चों को किसी तरह के दबाव में जीना नहीं सिखाना चाहते हैं।

अनुष्का ने बच्चों के लिए छोड़ दिया है प्रोफेशनल करियर

अनुष्का शर्मा अपने बच्चों का पालन-पोषण खुद अच्छी तरह करने के लिए प्रोफेशनल करियर को भी लगभग अलविदा कह चुकी हैं। पिछले छह साल में वे आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में दिखी थीं, जबकि उन्होंने पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में उनका किरदार निभाया है। झूलन वाली फिल्म अभी रिलीज नहीं हो सकी है। इसके अलावा अनुष्का ने फिल्म निर्माता के तौर पर भी कई फिल्मों का निर्माण किया है, लेकिन फिलहाल वे इससे भी दूर ही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.