मैं अपने चिकन नहीं गिनता... इधर पाकिस्तान से 'जंग' का ऐलान, उधर राहुल द्रविड़ ने ठोक दी ताल

Updated on 20-07-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के शेड्यूल का फाइनली ऐलान हो गया। पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड लंबे समय से गिदड़भभकी देकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आखिरकार उसे घुटने पर आना ही पड़ा। शेड्यूल के अनुसार, चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर भिड़ंत 2 सितंबर को कैंडी में होगी, जबकि 2 और बार भिड़ंत की पूरी संभावना है। अब इस पर टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान आया है।

19 दिन के भीतर हो सकती है 3 भिड़ंत
दरअसल, टूर्नामेंट के 16वें सीजन में 19 दिनों के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच के बाद सुपर फोर (अगर पहुंचती हैं तो) और फिर टूर्नामेंट के फाइनल (माना जा रहा है दोनों क्वॉलिफाइ करेंगी) में भिड़ंत हो सकती है। फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में होगा। इस तरह एक महीने के भीतर कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के तीन बार मिलने की संभावना ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल पैदा कर दी है।

कोच राहुल द्रविड़ बोले- मैं अपनी मुर्गियों को नहीं गिनता
इस बारे में जब भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले द्रविड़ ने कहा कि वह पहले दो मैचों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और संभावनाओं के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने इशारे ही इशारे में बड़ी बात कही दी। उन्होंने कहा- शेड्यूल आ गया है। आपको पाकिस्तान से 3 बार खेलने के लिए सुपर फोर्स में पहुंचना होगा। एक समय में एक कदम... मैं अपनी मुर्गियों को गिनने में बहुत अधिक विश्वास नहीं करता।

फाइनल में भी होगी भिड़ंत
उन्होंने आगे कहा- मुझे पता है कि हम पहले दो मैचों में पाकिस्तान और नेपाल से खेलने जा रहे हैं। इसलिए हमें उस पर फोकस करने की जरूरत है। हमें उन मैचों को जीतने की जरूरत है और देखना होगा कि टूर्नामेंट कहां जाता है। अगर हमें उनसे 3 बार खेलने का मौका मिलता है, तो यह शानदार। इसका मतलब होगा कि हम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेंगे और उम्मीद है कि पाकिस्तान भी फाइनल में पहुंचेगा।

राहुल द्रविड़ ने कहा- यह एक शानदार टूर्नामेंट होगा और हम निश्चित रूप से फाइनल तक खेलना और जीतना चाहते हैं। लेकिन हमें ऐसा करने के लिए पहले दो कदम उठाने होंगे। पिछले साल, भारत पाकिस्तान और श्रीलंका से हार के बाद सुपर फोर्स स्टेज से बाहर हो गया था और श्रीलंका ने अंततः कप जीता था। पिछले साल T20 विश्व कप के कारण टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया था। इसी तरह अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप से ठीक पहले इस बार का एशिया कप 50-50 ओवरों का खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.