भारत के प्रदर्शन से बेहद निराश हूं- गांगुली:लॉर्ड्स टेस्ट हार पर टॉप ऑर्डर को जिम्मेदार ठहराया

Updated on 16-07-2025 01:11 PM

भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार टॉप ऑर्डर बैट्समैन को बताया है। तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को की इंग्लैंड से 22 रनों की हार मिली थी।

193 रन का पीछा कर रही भारतीय टीम 170 रन पर सिमट गई थी। केएल राहुल (39 रन) और रवींद्र जडेजा ( नाबाद 61 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

टीम में प्रतिभा की कमी नहीं 

मंगलवार को इंडियन रेसिंग लीग और F4 इंडिया चैंपियनशिप कार्यक्रम में बोलते हुए गांगुली ने कहा कि टीम को 190 रन तो बना ही लेने चाहिए थे। मैं थोड़ा निराश हूं। जिस तरह भारत ने इस सीरीज में बल्लेबाजी की, उन्हें 190 रन बना लेने चाहिए थे। जब आप जडेजा को लड़ते और रन बनाते देखते हैं, तो इस टीम की प्रतिभा को देखकर लगता है कि वे मुझसे ज्यादा निराश होंगे, क्योंकि यह सीरीज में 2-1 से आगे निकलने का मौका था। मुझे यकीन है कि इस ड्रेसिंग रूम में वे 190 रन न बना पाने से निराश होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अगर टॉप ऑर्डर थोड़ा भी संघर्ष दिखता, तो यह मैच भारत का होता। दूसरी इनिंग में यशस्वी जायसवाल अपना खाता नहीं खोल पाए थे। जबकि शुभमन गिल 6 और ऋषभ पंत 9, दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाए थे। केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली, लेकिन आखिर में जडेजा (61 रन नाबाद) अकेले पड़ गए।

सौरव गांगुली ने रवींद्र जडेजा की तारीफ की

जडेजा की तारीफ करते हुए गांगुली ने उन्हें ‘विशेष खिलाड़ी’ बताया। उन्होंने कहा कि जडेजा शानदार रहे हैं। जब तक वह इस तरह बल्लेबाजी और प्रदर्शन करते रहेंगे, वह भारत के लिए खेलते रहेंगे। वह लंबे समय से टीम में हैं।उन्होंने करीब 80 टेस्ट और 200 से ज्यादा वनडे खेले हैं।

उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग देख सकते हैं। वह एक विशेष खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी अनुभव के साथ काफी बेहतर हुई है। वह इस टीम का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.