मैं शाहिद अफरीदी नहीं... सुरेश रैना ने पाकिस्तानी सुपर स्टार को सरेआम किया ट्रोल

Updated on 16-03-2023 10:17 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना इन दिनों दोहा में हो रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के तीसरे सत्र में इंडिया महाराजा के लिए खेल रहे हैं। 36 वर्षीय बाएं हाथ का बल्लेबाज शानदार लय में भी दिख रहा है। उन्होंने बैट और बॉल दोनों से टीम के लिए योगदान दिया है और उनकी फील्डिंग भी जबरदस्त दिख रही है। उन्होंने इंडिया महाराजा के लिए वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ धांसू 49 रनों की पारी भी खेली।


इस बीच जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस लिए आए तो उनसे एक सवाल पूछा गया, जिसका जवाब सुनहर हर कोई हंसने लगा। 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इस खिलाड़ी से इंडियन प्रीमियर लीग में कमबैक को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने जो कहा वह हर किसी को गुदगुदाने वाला था। दरअसल, उनसे पूछा गया कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आपके प्रदर्शन के बाद हर कोई चाहता है कि आप आईपीएल में वापसी करें।
    इस पर रैना ने मजेदार जवाब दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर ने कहा- मैं सुरेश रैना हूं। मैं शाहिद अफरीदी नहीं हूं। रिटायरमेंट ले चुका हूं। बता दें कि अफरीदी ने रिटायरमेंट के बाद वापसी की थी और लंबे समय तक क्रिकेट खेली। बता दें कि मैच में उन्होंने 41 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के जड़े। उनका प्रयास हालांकि पर्याप्त साबित नहीं हुआ, क्योंकि क्रिस गेल के 57 रन पर सवार होकर जायंट्स ने 18.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

    यह महाराजा की अब तक खेले चार मैचों में तीसरी हार है। केवल दो अंकों के साथ वह अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। रैना की इस शानदार प्रतिक्रिया का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। रैना और धोनी ने मिलकर टीम इंडिया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ढेरों मैच जितवाए। इन दोनों ने एक ही दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा भी कहा। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर किए जाने के बाद रैना IPL Auction में अनसोल्ड रहे थे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.