मैं आधा कंगारू...पाकिस्तान की हार के बाद वकार यूनुस ने खुद को बताया ऑस्ट्रेलियाई, दिया अजीबोगरीब बयान

Updated on 21-10-2023 03:00 PM
बेंगलुरु: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीते शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को खेला गया। इस मैच में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से हरा दिया। भारत के बाद अब पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा।

यह पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में खेले गए 4 मैच में से दूसरी हार थी। लगातार 2 मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की आलोचना भी हो रही है। वहीं मैच के बाद पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार यूनुस ने अजीबोगरीब बयान दिया, जिसके चलते वह इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। आखिर क्या कहा वकार ने, आइये जानते हैं।

मैं आधा ऑस्ट्रेलियाई हूं- वकार यूनुस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज तर्रार गेंदबाज वकार यूनुस ने पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारने के बाद कहा कि वह आधे ऑस्ट्रेलियाई भी हैं। वह अपने इस अजीबोगरी बयान के चलते चर्चा में बने हुए हैं। मैच खत्म होने के बाद वकार यूनुस ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'मैं आधा ऑस्ट्रेलियाई हूं, मुझे सिर्फ पाकिस्तानी मत कहो।'

आपको बता दें कि वकार यूनुस की पत्नी फरयाल पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर हैं। वह अपने तीन बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स में रहते हैं। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। वकार यूनुस ने पाकिस्तान के लिए अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 87 टेस्ट और 262 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 373 विकेट हैं जबकि वनडे में वकार ने 416 विकेट झटके हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (163) और मिचेल मार्श (121) के शतक के चलते ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन बनाने में सफल रही। वॉर्नर-मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 259 रन की शानदार साझेदारी भी हुई।

368 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर ही ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से सर्वाधिक 70 रन इमाम उल हक ने बनाए। अब्दुल्ला शफीक ने भी 64 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट एडम जाम्पा ने लिए। पैट कमिंस और मार्कस स्टोयनिस को भी 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भी 1-1 विकेट लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.