देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में हुंडई : कोरियाई कंपनी की भारतीय यूनिट जुटाएगी 25,000 करोड़

Updated on 06-02-2024 01:03 PM

साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है। कंपनी दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर-नवंबर में IPO ला सकती है। इस तैयारी से जुड़े लोगों के मुताबिक, कंपनी करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर लगभग 10% हिस्सेदारी बेचेगी।

इस हिसाब से प्रस्तावित IPO करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। ऐसा हुआ तो ये देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। 2022 में सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। इसके लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए का IPO लाया गया था।

चौथी बड़ी लिस्टेड ऑटो कंपनी होगी
IPO के लिए हुंडई मोटर इंडिया की कई बैंकों से बात चल रही है। अगर हुंडई मोटर इंडिया शेयर मार्केट में लिस्ट होती है तो ये मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद चौथी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी होगी। हुंडई मोटर इंडिया मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है।

जनवरी में हुंडई की बिक्री 14% बढ़ी
हुंडई मोटर इंडिया की थोक वाहन बिक्री जनवरी 2024 में सालाना आधार पर 8.5% वृद्धि के साथ 67,615 यूनिट रही। कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 14% वृद्धि के साथ 57,115 यूनिट रही। जनवरी 2023 में घरेलू बिक्री 50,106 यूनिट थी। एक्सपोर्ट की बात करें तो हुंडई ने जनवरी 2024 में भारत से 10,500 यूनिट दूसरे देशों को भेजीं। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 14% कम है। जनवरी 2023 में कंपनी ने 12,170 यूनिट का एक्सपोर्ट किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.