हाइपरसोनिक मिसाइल, लेजर टैंक, ड्रोन... चीन विनाशक हथियारों की परेड क्यों निकालने जा रहा? भारत-अमेरिका को संदेश?
Updated on
18-08-2025 12:59 PM
बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में शनिवार-रविवार को नई बैलिस्टिक मिसाइलें, हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलें, ड्रोन और एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को देखा गया है। कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एडवांस हथियारों को देखा गया है। तस्वीरों और वीडियो फुटेज में मानवरहित पानी के नीचे के वाहन, एक विशाल लेजर हथियार, ड्रोन और मानवरहित जमीनी वाहनों के एक बेड़े को ले जाते हुए देखा गया है। इनके साथ ही अगली पीढ़ी के टैंक और बख्तरबंद वाहन भी बीजिंग की सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, चीन विक्ट्री डे परेड के आयोजन की तैयारियां कर रहा है, जिसमें रहस्यमयी हथियारों का प्रदर्शन किया जाना है।
चीन की डिफेंस इंडस्ट्री ने कितनी तरक्की की है और चीन के भंडार में कितने एडवांस हथियार आ गये हैं, उसकी एक झलक विक्ट्री डे परेड से मिलती है। साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात से रविवार सुबह तक तियानमेन चौक के पास चली इस दूसरी बड़ी रिहर्सल में करीब 40,000 सैनिक और अधिकारी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि विक्ट्री परेड का आयोजन 3 सितंबर को होगा और उसमें पता चलेगा कि चीन किस रफ्तार के साथ अपनी सैन्य ताकत को नई पीढ़ी की तकनीक से लैस कर रहा है।
चीन की विनाशक हाइपरसोनिक मिसाइलें चीन की सेना जो रिहर्सल कर रही है उसमें सबसे ज्यादा चर्चा में YJ सीरीज की एंटी-शिप मिसाइलें हैं। जिनमें YJ-15, YJ-17, YJ-19 और YJ-20 जैसे मॉडल देखे गये हैं। इनमें से YJ-17 का हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) बिल्कुल चीन के पहले HGV मिसाइल DF-17 मिसाइल जैसा ही दिखा, जबकि YJ-19 पर दिख रहे एयर इनलेट्स को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें स्क्रैमजेट इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये रूस के जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल से मिलता-जुलता है। YJ-20 का बाइकोनिक एयरोडायनामिक कॉन्फिगरेशन इसे एक मैन्यूवेरेबल री-एंट्री व्हीकल बनाता है, जिसे खासतर पर दुश्मनों के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने के लिए बनाया गया है।
इसके अलावा बीजिंग की सड़कों पर एक नया रोड-मोबाइल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) सिस्टम भी देखा गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन ने इस मिसाइल को सड़कों पर उतारा है। इससे चीन अमेरिका तक काफी तेजी के साथ हमला कर सकता है। इसके अलावा इसका सिंगल-साइड कैब डिजाइन और विशाल मिसाइल कैनिस्टर इस तरफ इशारा करते हैं कि PLA एक और ज्यादा विनाशक ICBM पर काम कर रही है।
समुद्र और अंतरिक्ष से हमला करने वाले हथियार इसके अलावा बीजिंग की सड़कों से आए तस्वीरों और वीडियो फुटेज में AJX002 नाम का एक अंडरवॉटर ड्रोन भी दिखा है। इसकी लंबाई का अनुमान करीब 18 से 20 मीटर लगाया गया है। इसका आकार, रूसी Poseidon न्यूक्लियर टॉरपीडो से मिलता-जुलता है। हालांकि फिलहाल ये साफ नहीं है कि क्या ये परमाणु ऊर्जा से ऑपरेशनल है या नहीं। इसके अलाव एक और और भी बड़ा अंडरवॉटर व्हीकल देखा गया है, जिसे पूरी तरह से तिरपाल से ढकर रखा गया था। इससे साफ पता चलता है कि चीन ने अपनी नौसेना की ताकत को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है।
इसके अलावा एक आठ पहियों वाला विशाल बॉक्स के आकार का वाहन भी बीजिंग की सड़क पर दिखा है, जिसके टॉवर को छिपाकर रखा गया था। इसके आकार से ऐसा लग रहा है कि ये 'HZ' यानि ये एक लेजर एयर डिफेंस सिस्टम है। शायद ये एक डायरेक्टेड एनर्जी वीपन हो सकता है। इसकी सबसे ज्यादा जरूरत दुश्मनों के ड्रोन स्वार्म हमले से निपटने में होती है। आधुनिक युद्ध में एक साथ दर्जनों यहां तक की सैकड़ों ड्रोन से एक साथ हमला करने का चलन बढ़ा है, जिन्हें ड्रोन स्वार्म कहा जाता है। ड्रोन स्वार्म, एयर डिफेंस को चकमा देते हैं और फिर उन्हें तबाह कर देते हैं। इन्हें पारंपरिक एयर डिफेंस से रोकना असंभव हो जाता है, लेकिन लेजर एयर डिफेंस इन्हें थौक के भाव में तबाह करने की क्षमता रखते हैं। यानि PLA यह दिखाना चाह रही है कि भविष्य की जंग के लिए वो पूरी तरह से तैयार है।
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…