शादी की पहली रात पति को जेठानी के साथ पकड़ा:पीड़िता बोली-अवैध संबंध का विरोध किया तो बेरहमी से पीटते थे

Updated on 17-12-2022 05:12 PM

ग्वालियर में एक महिला के शादी के बाद ससुराल में अरमानों को सुहागरात से पहले ही ऐसी ठेस पहुंची कि जिंदगी दोराहे पर आ गई। सुहागरात से पहले महिला ने पति को जेठानी के साथ गलत काम करते देखा। जब उसने अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने उसे बेरहमी से पीटा। घटना शहर के डीडी नगर में साल 2018 की है।

घटना के बाद जब पीड़ित महिला ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तीन साल तक महिला ने अपना घर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पति की हरकतों में कोई परिवर्तन नहीं आया और उल्टे उससे दहेज की मांग की जाने लगी। जिस पर पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

चार साल पहले हुई थी शादी
शहर के मुरार निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि साल 2018 में उसकी शादी डीडी नगर में हुई थी। शादी में ससुरालवालों द्वारा की गई मांग को उसके परिजन ने पूरा किया। शादी तय होने के बाद उसके कई अरमान थे कि वह नए घर और नए हमसफर के साथ एक अलग दुनिया बसाएगी। लेकिन शादी के बाद वह ससुराल पहुंची तो अगले ही दिन उसने पति को सुहागरात से पहले भाभी के साथ गलत संबंध बनाते पकड़ा था। पति की हरकत से उसके पैरों तले जमीन निकल गई और जब उसने विरोध किया तो पति व भाभी ने उससे मारपीट की। नई शादी होने के कारण वह शांत रही और मायके आने के बाद परिजन से शिकायत की तो परिजन ने समाज के लोगों को जोड़कर पंचायत बुलाई तो उसमें आश्वासन मिला कि अब इस तरह की हरकत नहीं होगी और कुछ दिन सब ठीक चलने के बाद पति फिर से भाभी के साथ संबंध बनाने लगा और जब वह विरोध करती तो उसकी मारपीट की जाने लगी। इससे आहत होकर वह मायके पहुंची और काफी समय तक मायके रही। इसके बाद पति उसे आश्वासन देकर वापस ले गया और फिर से पुरानी हरकतें करने लगे।
महिला थाना में नहीं हुई सुनवाई
- ससुराल से आने के बाद महिला ने महाराजपुरा थाना व महिला थाने में मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब तो उसके अन्य ससुराल वाले भी दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करने लगे हैं। इस दौरान उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। पर इसके बाद भी पति व ससुरालीजन का व्यवहार नहीं बदला।
खुलेआम करने लगे गलत काम
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब तो वह इतने गिर गए हैं कि उसके कमरे में उसके सामने ही गलत काम करते थे और जब उसने विरोध किया तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह काफी आहत हुई है और उसे लगता है कि अब उसके रिश्ते को बचाने की सारी आस खत्म हो गई हैं।
पुलिस का कहना
- महाराजपुरा थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.