24 की शहनाज पर पति को था शक, मोबाइल नहीं दिया तो छाती पर चाकू-हसिया लेकर चढ़ा, आंखे फोड़ी, पलकें काटीं फिर गुप्तांग...

Updated on 13-02-2025 12:41 PM
शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना अंतर्गत भगवती कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के साथ उसके पति के द्वारा अमानवीयता का मामला सामने आया है। चरित्र पर संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी की दोनों आंखों में चाकू से वार किए और पलकें घायल कर दी। इसके अलावा पूरे शरीर में जगह-जगह पर चाकू से प्रहार किया जिसके कारण महिला को गंभीर चोटे आई हैं।

गुप्तांग भी नहीं छोड़े


पति द्वारा इस मारपीट में गुप्तांग पर भी प्रहार किया। महिला को गंभीर हालत में पोहरी से शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

चरित्र पर संदेह के चलते किया प्रहार


शिवपुरी जिले के पोहरी थानांतर्गत भगवती कालोनी में निवासरत एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी दोनों आंखें चाकू से फोड़ दीं। बताया जाता है कि ग्राम ककरौआ निवासी हमीद खान के बेटी शहनाज उम्र 24 साल की शादी 3 साल पहले ग्राम चकराना निवासी छोटू खान से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी पोहरी में अकेले रहते थे। छोटू अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी चलते दोनों के बीच में झगड़े होते रहते थे।

चाकू से पत्नी की दोनों आंखें फोड़ दीं


बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर छोटू ने अपनी पत्नी से कहा कि तुम मुझे अपना मोबाइल बताओ, इस पर शहनाज ने कहा कि उसके पास कोई मोबाइल नहीं है। यहीं से विवाद इतना बढ़ गया कि छोटू ने हसिया और चाकू हाथ में लेकर पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिए। छोटू ने चाकू से पत्नी की दोनों आंखें फोड़ दीं। इसके आलावा शरीर के अलग-अलग अंगों पर प्रहार कर उन्हें चोटिल कर दिया।


थाना प्रभारी बोलीं- एसआई को जिला अस्पताल भेजा


इस मामले में पोहरी थाना टीआई रजनी चौहान ने बताया है कि संबंधित घायल महिला को उसके स्वजन सीधे अस्पताल ले गए। हमने एसआई को जिला अस्पताल भेजा है। महिला की शिकायत के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.