पति ने कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Updated on 27-09-2025 01:58 PM

दुर्ग।  जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन उतई पुलिस की त्वरित कार्रवाई में उसे खोपली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से खून से सना कपड़ा और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त किया गया है।

पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मामला 26 सितंबर 2025 का है। पीड़िता श्वेता टंडन (23 वर्ष) निवासी हथखोज पारा, उतई ने शासकीय अस्पताल उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति सनी झा उर्फ शिव (25 वर्ष), पिता अमलेश झा, निवासी प्रेम नगर, दिल्ली, पिछले कुछ माह से ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में सनी ने पहले पत्नी से गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मां और दादी भी घायल

पीड़िता ने बताया कि जब उसकी मां और दादी बीच-बचाव करने आईं तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी

हमले की रिपोर्ट मिलते ही उतई थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और खोपली रोड पर आरोपी के मौजूद होने की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। मौके से वैज्ञानिक अधिकारी को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए।

आरोपी पर दर्ज धाराएं

आरोपी के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 391/2025 दर्ज किया गया है। उस पर धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27 लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में उतई थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, पुरेंद्र वर्मा, गिरधर वर्मा समेत थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की हरकतों में शामिल रहा है या नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.