पति ने पत्नी को सेक्सस्लेव बनाकर रखा कैद ,महिला ने SP से की शिकायत

Updated on 05-11-2022 04:47 PM
छतरपुर जिले (chhatarpur news) में रहने वाली 21 साल की महिला की आपबीती बेहद दर्दनाक है। पीड़ित महिला ने अपने पति पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही ये आरोप बेहद ही डराने वाले हैं। महिला ने एसपी से मिलकर पति पर कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि पति उसके सेक्सस्लेव बनाकर रखना चाहता था। इससे इनकार करने पर वह हैवान बन जाता है। महिला अपनी शिकायत सुनाते हुए एसपी ऑफिस में फफक-फफकर रो रही थी। पीड़िता नौगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने दो साल पहले मनोज तिवारी नाम के युवक से लव मैरिज की थी।

महिला का आरोप है कि उसने हमारी जिंदगी को नरक बना दिया है। मनोज तिवारी अपराधिक और नशेड़ी प्रवृत्ति का है। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसने मुझे घर में न रखकर अलग कमरे में रखा। मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद कुछ दिनों तक नौगांव और उसके बाद छतरपुर में किराए के मकान में रखा था। पीड़िता का कहना है कि उसका पति जब भी घर से बाहर जाता था तो उसे कमरे में कैद करके रखता था। किसी से मिलने भी नहीं देता था।

सेक्स न करने पर बन जाता था हैवान
पीड़िता ने कहा कि उसका पति उससे हमेशा शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। जब वह मना कर देती तो उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने कहा कि पति सेक्स के लिए पागल था। कई बार संबंध बनाने से इनकार करने पर वह प्राइवेट पार्ट पर मारता था। महिला ने कहा कि शादी के कुछ महीनों बाद ही मैं प्रेग्नेंट हो गई थी। पति ने जबरन मेरा गर्भपात करा दिया।

महिला के अनुसार पति ने कहा कि उसने यह शादी बच्चे पैदा करने के लिए नहीं की है। उसने शादी मस्ती के लिए की है। पीड़िता ने कहा कि उसके पति ने धोखे से स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद उसने तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने कहा कि तलाक के बाद वह अपने गांव में माता-पिता के घर रहने लगी। आरोपी पति वहां भी जबरन पहुंच जाता है। साथ ही मारपीट करता है और शारीरिक संबंध बनाता है।

पति से तंग आकर पीड़िता ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है। साथ ही आरोपी पति मनोज तिवारी पर कार्रवाई मांग की है। पीड़िता ने कहा कि मैं उससे तंग आ चुकी हूं। उसने जीवन को नरक बना दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.