पति-पत्नी से कागजों में 5 साल कराई मजदूरी, रोजगार सहायक बोले- मेट की गलती

Updated on 04-03-2023 08:51 PM

डिंडौरी जनपद पंचायत के डाड बिछिया ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम कोहका निवासी दंपती से पांच साल तक लगातार मनरेगा योजना में मजदूरी कागजों में कराई गई। लाखों रुपए की मजदूरी निकलवा ली। जब मामला उजागर हुआ तो रोजगार सहायक बोले मेट की गलती और अधिकारी कह रहे है जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

जॉब कार्ड बनाकर करवाई मजदूरी

बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने बताया कि जानकारी निकलवाने पर पता चला है कि कोहका निवासी तुलसीराम उद्यानिकी विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था जो वर्ष 2022 में रिटायर हुआ है। उसकी पत्नी शांति बाई घर मे रहती है। ग्राम पंचायत ने 2 जून 2006 में मनरेगा योजना का जॉब कार्ड बनवाया।

इसका नंबर एमपी-45-002-024-001/20 है। इन दोनों के नाम से ग्राम पंचायत में चलने वाले मनरेगा योजना के कामों में 30 मई 2017 से लेकर 16 जून 2022 तक लगभग 2223 दिन का रोजगार कागजों पर दिया है और मजदूरी भी निकलवाई गई, जो गलत है।

बुजुर्ग दंपती बोला- हमने नहीं की मजदूरी

डाड-बिछिया ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम कोहका निवासी तुलसीराम और उसकी पत्नी शांति बाई ने बताया कि 2006 में जॉब कार्ड ग्राम पंचायत ने बनवाया था। हम लोगों ने कभी मनरेगा योजना के कार्यों में मजदूरी नहीं की है। हां ग्राम पंचायत के लोग जॉब कार्ड मांगकर जरूर ले जाते थे। अब उन लोगों ने क्या किया कैसे किया हमें नहीं मालूम।

रोजगार सहायक बोला- मेट की गलती होगी

जब इस बारे में डाड बिछिया ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक गजेंद्र से बात की गई, तो उसका कहना है कि मनरेगा योजना के कार्य में मजदूरों को काम पर लगाने का काम मेट का होता है। मैं दूसरे गांव का रहने वाला हूं, मुझे क्या पता कौन क्या करता है। इस मामले में जनपद सीईओ निखिल कटारे का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.