शार्क से भी तीन गुना ज्‍यादा खतरनाक है इंसान, जानिए क्‍यों रिसर्चर्स कह रहे हैं ऐसी बात

Updated on 03-07-2023 06:55 PM
लंदन: अक्‍सर इंसानों के बारे में कहा जाता है कि वह जानवरों से भी ज्‍यादा खतरनाक है। उसे हमेशा से एक खतरनाक शिकारी के तौर पर भी माना जाता है। मगर पहली बार वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च करके इस बारे में कोई निष्‍कर्ष भी निकाला है। पहली बार वैज्ञानिकों ने साबित किया है कि इंसान वाकई खतरनाक है। यूके के वैलिंगफोर्ड, ऑक्‍सफोर्डशायर में स्थित सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड हाइड्रोलॉजी में हुई एक स्‍टडी के बाद वैज्ञानिक इस निष्‍कर्ष पर पहुंचे हैं कि इंसान शार्क जैसे जानवरों से तीन गुना ज्‍यादा खतरनाक है।

अलग-अलग तरह से प्रयोग करने की तरकीब
वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसान कभी भोजन, कभी दवाईयों तो कभी पालतू जानवर के तौर पर लगभग एक तिहाई जानवरों का शोषण करता है। इस वजह से अब दुनिया में करीब आधे जानवरों के गायब होने का खतरा बढ़ जाता है। उनका कहना था कि इंसानों की यह प्रवृत्ति उसे सफेद शार्क जैसे प्राकृतिक शिकारियों की तुलना में सैकड़ों गुना अधिक खतरनाक बना देती है। साथ ही उसकी यह आदत प्रकृति के साथ-साथ इकोलॉजी के लिए भी गंभीर परिणामों की चेतावनी की तरह है। डॉ. रॉब कुक ने इस स्‍टडी के बारे में कहा,' हमें जो कुछ भी रिसर्च में मिला उसने हमें हैरान कर दिया था। मनुष्यों के पास जानवरों के प्रयोग करने की बहुत ज्‍यादा तरकीबें हैं। लेकिन हमें दुनिया भर में स्थायी मानव-प्रकृति संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है।'

39 फीसदी जानवर गायब होने की तरफ
रिसर्चर्स ने करीब 50,000 विभिन्न जंगली स्तनधारियों, पक्षियों, सरीसृपों, उभयचरों और मछलियों के डेटा पर अध्‍ययन किया था। ये वो जानवर हैं जिन्हें मनुष्य भोजन, दवाओं या कपड़ों के लिए काटते हैं या फिर व्यापार के लिए जंगल से पकड़ कर लाते हैं। उन्होंने पाया कि जानवरों की 14,663 प्रजातियों का उपयोग या व्यापार किया जाता है। इनमें से 39 फीसदी ऐसे जानवर हैं जो गायब होने की तरफ हैं।

300 गुना ज्‍यादा खतरनाक

इंसान का असर सफेद शार्क, शेर या बाघ जैसे खतरनाक शिकारी जानवरों की तुलना में 300 गुना ज्‍यादा है। उनका कहना था कि इंसान एंथ्रोपोसीन में प्रवेश कर रहे हैं। यह वह अवधि जिसके दौरान मानव गतिविधि का जलवायु और पर्यावरण पर प्रमुख प्रभाव बन रहा है। रिसर्च में यह चेतावनी दी गई है कि जंगली जानवरों का ज्‍यादा प्रयोग बायोडाइवर्सिटी और इकोलॉजी के लिए हानिकारक होगा और इसके गंभीर परिणाम होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.