टाइटैनिक पनडुब्‍बी के मलबे वाली जगह पर मिले इंसानी अवशेष, रिसर्च के बाद सामने आएंगे कई अहम राज

Updated on 29-06-2023 07:47 PM
वॉशिंगटन: कनाडा के तट पर बुधवार को हादसे का शिकार हुई टाइटैनिक पनडुब्‍बी का मलबा मिला है। पिछले दिनों यह पनडुब्‍बी उत्‍तरी अटलांटिक में डूब गई थी। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर पनडुब्‍बी का मलबा मिला है, वहीं पर कुछ मानव अवशेष भी मिले हैं। अमेरिकी कोस्‍ट गार्ड की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि इन अवशेषों का अध्‍ययन अमेरिकी मेडिकल प्रोफेशनल्‍स करेंगे। पिछले दिनों सन् 1912 में डूबे जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने गए पांच लोगों इस पनडुब्‍बी में सवार थे। पनडुब्‍बी, जहाज के मलबे से करीब 1600 फीट दूर थी जब हादसे का शिकार हो गई। कहा जा रहा है कि पनडुब्‍बी में एक विस्‍फोट हुआ और वह कुछ ही सेकेंड्स में नष्‍ट हो गई थी।

28 जून को मलबा आया बाहर
पनडुब्‍बी पर ब्रिटिश एडवेंचरर हामिश हार्डिंग, पिता-पुत्र शहजादा और सुलेमान दाऊद, ओशनगेट एक्सपीडिशन के सीईओ स्टॉकटन रश और फ्रेंच नागरिक पॉल-हेनरी नार्जियोलेट सवार थे। पनडुब्‍बी 18 जून को यात्रा पर निकली थी और कुछ ही समय बाद इसका संपर्क अपनी मदर शिप से टूट गया था। 28 जून को इसके मलबे के बड़े टुकड़ों को कुछ हिस्सों को कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स में तट पर पानी से बाहर निकाला गया था।

अमेरिका में होगी जांच
यूएस कोस्ट गार्ड की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है, ' जब एम/वी होराइजन अटलांटिक सेंट जॉन्स न्यूफाउंडलैंड में टाइटन सबमर्सिबल के मलबे वाली जगह पर कुछ मलबा और सबूत बरामद हुए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय साझेदार जांच एजेंसियों के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद मरीन बोर्ड ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एमबीआई) ने तय किया है कि वह सबूतों को अमेरिका लेकर जाएगा। यहां पर इसके विश्लेषण और परीक्षण को पूरा किया जाएगा।'

कोस्‍ट गार्ड लगाएगी विस्‍फोट का पता
कोस्‍ट गार्ड ने कहा है कि मलबे को काफी सावधानी के साथ मेडिकल एक्‍सपर्ट्स को पहुंचाया जाएगा। दूसरी ओर एमबीआई के मुखिया कैप्‍टन न्‍यूबॉयर के मुताबिक वह दूरी और गहराई पर मिले इन अहम सबूतों को संरक्षित करने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय और अंतर-एजेंसी समर्थन के लिए आभारी हैं। पेलजिक रिसर्च सर्विसेज के रिमोट ऑपरेटिंग व्हीकल (आरओवी) ने मलबे वाली जगह की खोज की है। एजेंसी का कहना है कि उसकी टीम अभी भी मिशन पर है। यूएस कोस्‍ट गार्ड इस बात की भी जांच करेगी कि आखिर पनडुब्‍बी पर विस्‍फोट कैसे हुआ होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.