भारी-भरकम कर्ज और बढ़ता घाटा, अमेरिका को बड़ा झटका, मूडीज ने घटाया आउटलुक, जानिए कितना बड़ा है खतरा

Updated on 11-11-2023 03:24 PM
नई दिल्ली : अमेरिका के क्रेडिट रेटिंग आउटलुक को फिर से झटका लगा है। दिग्गज क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's) ने शुक्रवार को अमेरिकी सरकार के कर्ज (U.S. government debt) पर अपने आउटलुक को स्टेबल से निगेटिव कर दिया। इसके पीछे एजेंसी ने बढ़ती ब्याज दरों और कांग्रेस में राजनीतिक ध्रुवीकरण का हवाला दिया। हालांकि, मूडीज ने अमेरिकी सरकार के कर्ज पर अपनी टॉप ट्रिपल-ए क्रेडिट रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन आउटलुक में गिरावट से यह आंशका बढ़ गई है कि मूडीज अमेरिका की ट्रिपल-ए रेटिंग को गिरा सकता है।

बढ़ता राजस्व घाटा खतरनाक


मूडीज ने कहा कि सरकार के बढ़ते राजस्व घाटे और कर्ज लेने की क्षमता में गिरावट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मूडीज ने कहा कि सरकार का घाटा लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है। साथ ही ब्याज लागत पर बजट का बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है। इसके अलावा राजनीतिक परिस्थितियां भी एक कारण है। सरकार कर्ज के बोझ को कम करने दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। रेटिंग एजेंसी के इस फैसले पर अमेरिकी सरकार ने नाखुशी जताई है।

2025 से पहले उठाए जाएं बड़े कदम


मूडीज ने कहा कि अगले साल अमेरिका में आम चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर 2025 से पहले कर्ज को मैनेज करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति में सुधार की संभावना नहीं है। यही कारण है कि एजेंसी ने आउटलुक को निगेटिव किया है। इससे पहले फिच रेटिंग्स ने अगस्त में रेटिंग को एएए से घटाकर एए कर दी थी। एसएंडपी तो काफी पहले अमेरिकी सरकार की रेटिंग को घटाकर डबल ए प्लस कर चुका है। अमेरिका की संघीय सरकार का बजट घाटा 30 सितंबर को खत्म हुए बजट वर्ष में बढ़कर 1700 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एह एक साल पहले 1380 अरब डॉलर था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.