ऋतिक रोशन का बिजनेस पार्टनर जिसने खड़ी कर दी 1,000 करोड़ की कंपनी, क्‍या है काम

Updated on 01-05-2024 01:59 PM
नई दिल्‍ली: एचआरएक्स देश के सबसे बड़े घरेलू फिटनेस ब्रांडों में से एक है। इसका चेहरा बॉलीवुड ऐक्‍टर ऋतिक रोशन हैं। वह न केवल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं बल्कि को-ओनर भी हैं। इस कंपनी में उनके पार्टनर अफसर जैदी हैं। वह इस कंपनी के सीईओ और सह-संस्‍थापक हैं। जैदी के नेतृत्‍व में यह कंपनी तेजी से फली-फूली है। इस कंपनी का रेवेन्‍यू 1,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का है।

एक्सीड एंटरटेनमेंट के भी संस्‍थापक

एचआरएक्स को 2013 में ऋतिक रोशन और एक्सीड एंटरटेनमेंट ने शुरू किया था। यह जूते और वर्कआउट के कपड़ों की पेशकश करती है। अफसर जैदी कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक हैं। उनका ब्रांड नाइक, प्यूमा और डेकैथलॉन जैसी ग्‍लोबल कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। जैदी सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी एक्सीड एंटरटेनमेंट के भी संस्थापक हैं। इसका मुख्यालय मुंबई में है। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी।

द हाउस ऑफ पटौदी के को-फाउंडर

एक्‍सीड ने ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन, काजोल, शाहिद कपूर, अर्जुन रामपाल, इमरान हाशमी, मलायका अरोड़ा, बिपाशा बसु, शिल्पा शेट्टी, चित्रांगदा सिंह, मिथिला पालकर, दीया मिर्जा, जरीन खान और राहुल खन्ना जैसे कलाकारों को सेवाएं दी हैं। अफसर जैदी सैफ अली खान के अपैरल ब्रांड द हाउस ऑफ पटौदी के सह-संस्थापक भी हैं।

2005 तक थे सैलरीड इम्‍प्‍लॉयी

अफसर जैदी 2005 तक सैलरी पाने वाले कर्मचारी हुआ करते थे। वह महेश भूपति की ग्लोबोस्पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए काम करते थे। उन्होंने एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट फर्म कार्विंग ड्रीम्स नाम की कंपनी खोली। यही कंपनी बाद में भारत की प्रमुख सेलिब्रिटी प्रबंधन कंपनियों में से एक एक्सीड बन गई। ऐक्‍टर अजय देवगन ने एक मिनट से भी कम समय में उनका एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया था। इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला।

कई नए ट्रेंड शुरू किए

अफसर जैदी ने शादियों में डांस करने वाली मशहूर हस्तियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बनाने का चलन शुरू किया। वह रोशन और खान दोनों के मैनेजर हुआ करते थे। यह कोलैबरेशन बिजनेस पार्टनरशिप में बदल गया। रोशन 13 साल से एचआरएक्‍स से जुड़े हुए हैं। जब ऋतिक रोशन ने व्यवसाय में एंट्री की थी तब भारत में ई-कॉमर्स अपने शुरुआती चरण में था। हालांकि, उन्होंने Myntra के साथ साझेदारी की। उस वित्तीय वर्ष में ही कंपनी का टर्नओवर 350 करोड़ रुपये था। द हाउस ऑफ पटौदी भी उसी तर्ज पर चली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.