Ponniyin Selvan के साथ विक्रम वेधा के क्लैश से नहीं डर रहे ऋतिक रोशन

Updated on 29-09-2022 07:16 PM

ऋतिक रोशन और सैफ अली खाना की फिल्म विक्रम वेधा रिलीजा के लिए तैयार है। ऋतिक और सैफ की यह फिल्म, तमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने ओरिजनल फिल्म को भी डायरेक्ट किया था। हालांकि इस फिल्म का एक बड़ी फिल्म पोन्नियिन सेलवन के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश है। दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं और दोनों ही बड़े स्टार्स की फिल्में हैं। बॉक्स ऑफिस क्लैश जब होता है तो एक फिल्म को फायदा होता है या फिर दोनों ही फिल्मों को नुकसान।

क्लैश पर क्या बोले डायरेक्टर

तो हाल ही में विक्रम वेधा के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर और ऋतिक से जब इस क्लैश के बारे में पूछा तो जानें इस पर उन्होंने क्या कहा। विक्रम वेधा का पोन्नियिन सेलवन के साथ क्लैश पर डायरेक्टर पुष्कर ने कहा, 'पोन्नियिन सेलवन एक क्लासिक फिल्म है। आप उसे तो नहीं हरा सकते। वो एक सिक्स वॉल्यूम की बुक थी जिसे मैंने पढ़ा था तमिल में काफी समय पहले। उसे पढ़कर चेन्नई का हर राइटर इंस्पायर होगा। मतलब मैं यही कहना चाहूंगा कि हमने अपना पार्ट किया है और उन्होंने अपना। मुझे उम्मीद है कि दर्शक दोनों फिल्मों को देखने जाएंगे। मैं तो जरूर पोन्नियिन सेलवन को देखने जाऊंगा।'

ऋतिक-सैफ का बयान

वहीं ऋतिक ने कहा, 'मैंने बुक नहीं पढ़ी है। तो मेरे लिए सिर्फ विक्रम वेधा ही जरूरी है।' वहीं सैफ अली खान ने अपने डायरेक्टर की बात पर हामी भरी और कहा कि हां दोनों ही फिल्में देखें।

पोन्नियिन सेलवन फिल्म की बात करें तो इसे मणिरत्नम द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है । इस फिल्म में साउथ के बड़े स्टार्स विक्रम, कार्ती, जयम रवी, ऐश्वर्या राय, त्रिशा कृष्णन अहम किरदार में हैं। मणिरत्नम के साथ ऐश्वर्या काफी समय बाद साथ में काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों बॉलीवुड फिल्म गुरु और रावन में साथ में काम कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.