गर्लफ्रेंड और बेटों के साथ वेकेशन पर जा रहे ऋतिक:एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Updated on 20-12-2022 06:13 PM

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को अपने बेटों रेहान और रिदान रोशन के साथ क्रिसमस वेकेशन पर जाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उनके साथ नजर आईं। जहां ऋतिक ब्लैक टी-शर्ट और बेज पैंट के साथ ओलिव जैकेट में दिखे। सबा नियॉन ग्रीन को-ऑर्ड्स में थीं। वहीं उनके बच्चे ब्लैक कैजुअल्स में नजर आए।

यार हम लोग लेट हो गए हैं, मैं भाग रहा हूं

ऋतिक से एयरपोर्ट पर एक फोटोग्राफर ने पोज देने के लिए कहा। इसके जवाब में ऋतिक ने कहा, 'यार हम लोग लेट हो गए हैं, मैं भाग रहा हूं।' सबा, ऋतिक के साथ-साथ उनकी फैमिली और उनके बच्चों के भी काफी करीब हैं। यही वजह है कि वो सब साथ में वेकेशन पर जा रहे हैं।

सबा की ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन से है अच्छी बॉन्डिंग

ऋतिक और सबा के लिंक-अप की खबरें तब सामने आई थीं, जब दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद सबा की ऋतिक की फैमिली के साथ लंच की फोटोज भी सामने आई थीं। इसके अलावा दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। वहीं सबा और ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन की भी अच्छी बॉन्डिंग है।

ऋतिक ने 2013 में लिया था सुजैन से तलाक

ऋतिक रोशन की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। 14 साल तक शादी में रहने के बाद दोनों ने 2013 में तलाक का केस फाइल कर दिया था। फिर नवंबर 2014 में दोनों ऑफिशियल अलग हो गए थे। उन दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम ऋदान और ऋहान है। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान को डेट करना शुरू किया। इस बीच, ऋतिक ने भी हाल ही में सबा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

नसीरुद्दीन शाह के बेटे को डेट कर चुकी हैं सबा

वहीं सबा की बात करें तो ऋतिक से पहले उनका नाम एक्टर इमाद शाह से जुड़ चुका है। इमाद, नसीरुद्दीन शाह के बेटे हैं, जिनके साथ सबा सालों पहले लिव-इन में रहती थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्मों और गानों के अलावा सबा के पास कई कमर्शियल एड हैं। सबा कैडबरी, पोंड्स, मैगी, टाटा स्काय, गूगल, किट-कैट, वोडाफोन, सनसिल्क, नैस्कैफे, एयरटेल के एड में नजर आ चुकी हैं। वहीं ऋतिक हाल ही में 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। इस समय वो 'फाइटर' की शूटिंग में बिजी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.