अब सांसदी कैसे बचेगी? Supreme Court की एक लाइन में छिपी है Rahul Gandhi के लिए बड़ी उम्मीद

Updated on 24-03-2023 06:29 PM
नई दिल्ली: सूरत कोर्ट का फैसला आने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कानूनी एक्सपर्ट की राय सामने आ रही है। 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। अभी 30 दिन की मोहलत मिली हुई है। कांग्रेस हाई कोर्ट में अपील करेगी लेकिन पार्टी समर्थकों ही नहीं, आम लोगों में भी एक सवाल कौंध रहा है कि क्या राहुल की सांसदी बचने का अब कोई रास्ता नहीं है? एक्सपर्ट का कहना है कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत सांसद या विधायक सजा के सस्पेंड रहने और दोषी करार देने वाले फैसले पर स्टे लगने के बाद ही अयोग्यता से बच सकते हैं। एक विशेषज्ञ ने कहा कि दो साल या उससे ज्यादा की सजा पर कोई भी जन प्रतिनिधि अपने आप अयोग्य हो जाएगा। हां, अगर अपील करने पर सजा निलंबित होती है तो अयोग्यता भी अपने आप सस्पेंड हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सजा काटने के बाद अयोग्यता की अवधि 6 साल की होती है। मतलब 8 साल का सवाल है। ऐसे में बहुत कुछ अगले 29 दिनों के घटनाक्रम पर निर्भर करेगा। कांग्रेस और राहुल समर्थकों को सुप्रीम कोर्ट की पिछले साल की गई एक टिप्पणी से थोड़ी उम्मीद जरूर नजर आती है।

सजा का ऐलान होने के साथ ही अयोग्यता प्रभावी हो जाती है। राहुल गांधी अपील करने के लिए स्वतंत्र हैं। अपीलीय अदालत सजा पर रोक लगाती है तो अयोग्यता भी निलंबित हो जाएगी।
तारीख थी 17 अक्टूबर 2022 और सुप्रीम कोर्ट ने मनोज तिवारी बनाम मनीष सिसोदिया केस में महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी। भाजपा नेताओं तिवारी और विजेंद्र गुप्ता ने आपराधिक मानहानि केस में दिल्ली कोर्ट के समन को चुनौती दी थी। मामला दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दर्ज कराया था। कोर्ट ने तिवारी और गुप्ता के बयानों की बारीकी से पड़ताल की। मनोज तिवारी ने सिसोदिया के खिलाफ 2,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, वहीं गुप्ता ने केवल इतना कहा था कि वह घोटाला उजागर कर देंगे।
गुप्ता के खिलाफ मामला रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी राजनीतिक दल से जुड़ा कोई शख्स अगर सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति को यह कहकर चुनौती देता है कि मैं आपके घोटाले (स्कैम) उजागर कर दूंगा, तो इससे मानहानि नहीं हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने आगे एक लाइन में कहा था, 'मानहानि वाला बयान काफी स्पष्ट और व्यक्ति केंद्रित होना चाहिए।' कोर्ट ने कहा था कि सेक्शन 499 के तहत यह साफ समझ में आना चाहिए कि आरोपी की बातों से व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचा है।
सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के मद्देनजर अब राहुल गांधी गुजरात हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सामने यह दलील दे सकते हैं कि 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों?'- वाला उनका बयान दरअसल सामान्य संदर्भ में कही गई एक बात थी और किसी व्यक्ति विशेष को टारगेट करके नहीं बोला गया था। वह तर्क रख सकते हैं कि उन्होंने ऐसा कहते हुए इस बात पर जोर डालने की कोशिश की थी कि कैसे घोटालेबाज बड़े आराम से देश से बाहर निकल जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.