बीमार' पुतिन कैसे जीतेंगे यूक्रेन से जंग? इधर युद्ध का एक साल, उधर अस्पताल के बिस्तर पर रूसी राष्ट्रपति, बड़ा दावा

Updated on 21-02-2023 08:26 PM
मॉस्को : पिछले एक साल में कई रिपोर्ट्स ने यह दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य में गिरावट आई है और वह बीमार चल रहे हैं। अब एक मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मार्च की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति एक नया इलाज करवाएंगे। रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर के हवाले से द मिरर ने यह जानकारी दी है। इसी चैनल ने पहले दावा किया था कि पुतिन कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। पुतिन के 'बीमार' होने के दावों के समर्थन में उनकी कई हालिया फोटो और वीडियो पेश किए जाते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 'पिछले वीकेंड पुतिन की एक और मेडिकल जांच हुई। हालिया इलाज से अपेक्षित नतीजे हासिल नहीं हुए थे और चेकअप की रिपोर्ट के आधार पर नए इलाज का फैसला लिया गया है। यह 5 मार्च से शुरू होगा। यह आने वाले दिनों में रूसी राष्ट्रपति के प्लान और फैसलों को गंभीरता से प्रभावित कर सकता है और संभवतः प्रभावित करेगा। पुतिन के 'बिगड़ते स्वास्थ्य' का मतलब है 'इलाज के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले पाने में उनकी असमर्थता'। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो वह 'यूक्रेन युद्ध की कमान संभालने' में असमर्थ होंगे।'

आगे बढ़ सकती है पुतिन के संबोधन की तारीख

रिपोर्ट दावा करती है, 'पिछले साल के आखिर में, इलाज की शुरुआत के कारण, पुतिन को अपने कई पारंपरिक कार्यक्रम रद्द करने पड़े थे।' खबरें हैं कि पुतिन आगामी 24 फरवरी को रूस को संबोधित कर सकते हैं। अगल उनके इलाज के दावों पर विश्वास किया जाए तो उनके संबोधन की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर नया दावा ऐसे समय में सामने आया है जब रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने वाला है और कहा जा रहा है कि रूस नए सिरे से यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है।

तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया कि रूस की परमाणु सेना अलर्ट पर है। अमेरिका को चिंता सता रही है कि यूक्रेन के खिलाफ चीन रूस को विनाशकारी हथियार दे सकता है। इन आशंकाओं के जवाब में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि अगर चीन ने रूस की मदद की तो दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.