प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी राजस्थान रॉयल्स, 3 स्थान के लिए 5 टीमों में टक्कर, समझें पूरा सेनेरियो

Updated on 20-05-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाये थे लेकिन राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम 14 मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि पंजाब खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी 14 पॉइंट हैं। लेकिन दोनों के 1-1 मैच बचे हैं। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं हैदराबाद, दिल्ली और पंजाब का सफर खत्म हो चुका है। केकेआर भले ही रेस में है लेकिन उनका नेट रनरेट माइन में है और इसी वजह से प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी है।

लीग में चार मुकाबले बाकी

आईपीएल 2023 में अब चार ही ग्रुप मुकाबले बचे हैं। आज दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी। वहीं दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने केकेआर की चुनौती होगी। रविवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद आरसीबी और गुजरात की टक्कर देखने को मिलेगी।

- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (20 मई, दोपहर 3:30 बजे)

- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (20 मई, शाम 7:30 बजे)

- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (21 मई, दोपहर 3:30 बजे)
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स (21 मई, शाम 7:30 बजे)

लखनऊ और चेन्नई का समीकरण

चेन्नई और लखनऊ को अपने-अपने मुकाबलों में जीत मिलती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी। लेकिन उन्हें भी नेट रनरेट की चिंता है। जिसका NNR बेहतर होगा, वह नंबर-2 पर रहेगी और प्लेऑफ में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। अगर दोनों टीमें हार जाती हैं तो उनसे उम्मीद करना होगा कि मुंबई और आरसीबी भी हार जाए। ऐसे में भी दोनों प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर मुंबई और आरसीबी अपने-अपने मुकाबले जीत जाती है तो लखनऊ और चेन्नई में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।

कैसे पहुंचेगी मुंबई?

14 पॉइंट वाली टीमों में मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट सबसे खराब है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को किसी भी कीमत पर हराना होगा। इसके साथ ही उम्मीद करना होगा कि लखनऊ, चेन्नई और आरसीबी में से कोई भी एक टीम अपना मुकाबला हार जाए। ऐसे में मुंबई को प्लेऑफ में जगह मिल जाएगी।

आरसीबी के लिए समीकरण?

आरसीबी ने दो मैच पहले राजस्थान रॉयल्स को 100+ रनों से हराया था। जिससे उनका नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया है। लखनऊ, चेन्नई और मुंबई अपने-अपने मुकाबले जीत भी जाते हैं तो आरसीबी गुजरात को हराकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस को बाहर होना पड़ेगा।

राजस्थान का सिनेरियो?

राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने पर चेन्नई और लखनऊ के मुकाबलों का कोई असर नहीं पड़ेगाा। क्योंकि दोनों के पॉइंट राजस्थान से ज्यादा है। राजस्थान को मतलब मुंबई और आरसीबी से है। मुंबई इंडियंस से उसका रन रेट काफी बेहतर है। ऐसे में राजस्थान उम्मीद करेगा कि मुंबई हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ हार जाए। वहां अंतर से फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन आरसीबी का NNR उससे बेहतर है। ऐसे में राजस्थान को ये भी उम्मीद करना होगा कि आरसीबी कम से कम 6 रन या 4 गेंद रहते गुजरात से हार जाए। ऐसा होता है तो चेन्नई और लखनऊ के साथ राजस्थान को प्लेऑफ में जगह मिल जाएगा। गुजरात वहां पहले से ही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.