हिमाचल प्रदेश 3 हफ्ते में कैसे जिताएगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? पहली ही चुनौती विराट

Updated on 15-10-2022 05:00 PM

नई दिल्ली
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ राजनीतिक दल भी चुनावी परीक्षा देने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि, इसी बीच एक और चुनाव है, जो चर्चाओं में बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है     और 19 अक्टूबर को पार्टी को नया प्रमुख मिलेगा। इधर, भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीख 12 नवंबर तय की है। इस लिहाज से नए कांग्रेस अध्यक्ष के सामने पहली ही चुनौती से पार पाने के लिए कुछ हफ्तों का समय रह जाएगा।

क्या भारत जोड़ो यात्रा का पड़ेगा असर?
इधर, वायनाड सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो' यात्रा से भी चुनावी राज्य में खास मदद मिलने की संभावना कम है। इसकी वजह है कि यह यात्रा गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में नहीं जा रही है। साथ ही जिस वक्त पहाड़ी राज्य में मतदान हो रहा होगा, उस दौरान पदयात्रा के महाराष्ट्र में होने के आसार हैं।

प्रियंका के चेहरे पर निर्भर कांग्रेस
फिलहाल, पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के चेहरे पर निर्भर नजर आ रही है। शुक्रवार को ही उन्होंने सोलन में रैली के से हिमाचल प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। खबर है कि राज्य में जल्दी तीन और रैलियां भी कर सकती हैं। तैयारियों के लिहाज से प्रियंका और नए अध्यक्ष के सामने समय बड़ी चुनौती है। इससे पहले प्रियंका उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रही थीं। हालांकि, पार्टी को बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा था।
 
तैयारियों में आगे निकलती दिख रही भाजपा
इधर, भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मैदान में उतर आए हैं। वह लगातार करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं और कांग्रेस, आप पर निशाना साध रहे हैं। अगस्त के अंत से लेकर अब तक वह करीब 10 दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश में गुजार चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
कांग्रेस में शीर्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दावा पेश कर रहे हैं। दोनों ही नेता फिलहाल अपनी-अपनी उम्मीदवारी के प्रचार में जुटे हुए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, अगर 19 अक्टूबर तक कांग्रेस प्रमुख के नाम पर मुहर लग जाती है, तो हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीख तक नए अध्यक्ष के पास तैयारियों के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय होगा। राज्य में 8 दिसंबर को मतगणना होगी। फिलहाल, गुजरात में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.