2 करोड़ दीदियां लखपति कैसे बनेंगी? समझिए सरकार का प्लान क्या है

Updated on 16-08-2023 03:25 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की। पीएम ने कहा कि सरकार गांवों में दो करोड़ लखपति दीदियां बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए 15,000 महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के मेंबर्स को फार्म सेक्टर में ड्रोन के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को ड्रोन ऑपरेट करने के साथ-साथ उनकी मरम्मत की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकार कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दे रही है और यह योजना उसी के अनुरूप है।


पीएम ने लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में ग्रामीण विकास के लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ड्रोन की उड़ान को महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप उड़ान देंगी। 10 करोड़ महिलाएं इन ग्रुप से जुड़ी हैं। मोदी ने कहा, 'अगर आप महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ किसी गांव में जाएं तो आपको बैंक दीदी, आंगनवाड़ी दीदी और दवाइयां बांटने वाली दीदियां मिलेंगी। अब मेरा सपना गांवों में दो करोड़ लखपति दीदियां बनाने का है।' पीएम मोदी ने कहा कि सरकार हजारों सेल्फ हेल्प ग्रुप को ड्रोन देगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेती के काम के लिए ड्रोन सर्विसेज के इस्तेमाल की अनुमति देने की तैयारी में है।

महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन

अधिकारियों का कहना है कि लखपति दीदी का कॉन्सेप्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihoods Mission) का हिस्सा है। इसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें छोटे-मोटे काम धंधे शुरू करने के लिए उत्साहित किया जाता है। ड्रोन की उड़ान योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन के इस्तेमाल करने के साथ-साथ इसकी मरम्मत करने भी ट्रेनिंग दी जाएगी। अप्रैल में सरकार ने खेती के लिए ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में एसओपी जारी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.