तुनिषा की मौत के बाद 'अली बाबा' के सेट पर कैसे थे हालात? सायंतनी ने सुनाई दर्दनाक पल की कहानी

Updated on 21-01-2023 07:16 PM
तुनिषा शर्मा और शीजान खान का शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। शो की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के आत्महत्या के बाद से ही शो पर मुश्किलों के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में मेकर्स ने कुछ दिनों के लिए सेट की लोकेशन बदलने का फैसला लिया था। लेकिन एक बाद फिर पूजा- पाठ के साथ पुराने सेट पर सभी की वापसी हो चुकी है। अली बाबा में सिमसिम का किरदार निभाने वाली सायंतनी घोष ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तुनिषा की मौत के बाद की कहानी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सेट पर कैसे हालात रहे हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि मेकर्स ने पूरे क्रू मेंबर्स के इमोशनल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए थेरेपी सेशन का ऑफर दिया है।
सायंतनी घोष ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि तुनिषा के जाने के बाद प्रड्यूसर काफी परेशान थे। उन्होंने सभी से इमोशनल और मेंटल हेल्थ के बारें में सोचा। एक्ट्रेस ने बताया, 'सेट पर जाना और काम करना आसान नहीं था। प्रड्यूसर ने हम सभी को अपने ऑफिस में बुलाया और हमसे पूछा कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हमे थेरेपी सेशन भी ऑफर किया है। खासतौर पर सेट पर मौजूद बच्चों को थेरेपी सेशन दिया जाएगा। शुरुआत में तो उन्होंने बच्चों को सेट पर बुलाया भी नहीं था, लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा क्योकिं शूटिंग चल रही है।'

'.. मुझे लगा शो ऑफ एयर हो जाएगा'

सायंतनी ने आगे बताया कि पहले उन्हें लगा कि शो ऑफ एयर हो जाएगा। लेकिन यह एक टीवी शो है, जिसके साथ पूरी टीम शामिल है। कई लोगों की आमदनी और यूं कहे तो जिंदगी इस शो से जुड़ी हुई है। ऐसे में पूरी टीम ने एक मुश्किल फैसला लिया और शो को आगे बढ़ाने की सोची। बात दें कि 'अली बाबा: दास्तान- ए- काबूल' की शूटिंग एक बार फिर नए लीड के साथ शुरू कर दी गई है।

कैसी थी सायंतनी की हालत

सायंतनी, तुनिषा शर्मा की काफी करीबी दोस्त भी थीं। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर वापस लौटना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, 'इस घटना के बाद मैं काफी टूटा हुआ महसूस कर रही थी। इमोशनली मैं खुद को संभाल नहीं पा रही थी। मुझे लगा था जैसे मेरी लाइफ में किसी चीज का कोई मतलब नहीं है। मैं 5- 6 दिनों तक रोना चाहती थी, लेकिन नहीं रो सकती थी। सिर्फ मानसिक ही नहीं, शारीरिक रुप से भी खुद को शांत नहीं कर पा रही थी। मैं कई रातों तक सोई नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.