कैसे जीतेंगे T20 वर्ल्ड कप 2026, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बता दिया फॉर्मूला!

Updated on 28-10-2025 04:09 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज 29 अक्टूबर यानी बुधवार से शुरू होने वाली है। सीरीज के शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम की प्लानिंग के बारे में भी बात की है। बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल भारत और श्रीलंका में फरवरी से शुरू होने वाला है।

सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान में क्या कहा?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के रूप में देखती है। उन्होंने कहा, ‘टीम संयोजन में ज्यादा बदलाव नहीं है, क्योंकि पिछली बार जब हम दक्षिण अफ्रीका गए थे, तो हम एक तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों के साथ खेले थे। यहां की परिस्थितियां भी वैसी ही हैं। यह विश्व कप की तैयारी है लेकिन इसके साथ ही यह काफी चुनौतीपूर्ण है। उम्मीद है कि हमारे लिए यह सीरीज अच्छी साबित होगी।’ सूर्या के इस बयान से यही साबित होता है कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी और उसी टीम संयोजन से खेलेगी, जिससे खेलते आ रहे हैं।सूर्या ने कहा, 'हमारी तैयारी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एशिया कप 2025 से ही शुरू हो गई थी, क्योंकि जब से ही हमने टी20 खेलना शुरू करा।'
भारतीय कप्तान ने कहा कि खिलाड़ी फील्डिंग पर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
Advt.