करवा चौथ पर आपके कितने की लगवाई मेहंदी, देखिए दिल्ली-NCR में क्या चल रहा रेट

Updated on 01-11-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: 1 नवंबर यानी आज करवाचौथ का त्योहार है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। सुहागिन महिलाएं सज-धज कर रात को चांद के दीदार के साथ अपना व्रत खोलती हैं। करवाचौथ पर 16 श्रृंगार की परंपरा है, जिसमें मेहंदी का खास महत्व है। करवाचौथ पर मेहंदी का मार्केट सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। मेहंदी लगाने का बिजनेस हर साल की तरह इस साल भी अच्छा रहा। 200 रुपये से लेकर 1800 से 2000 रुपये तक लोगों ने मेहंदी लगवाए।

मेहंदी का रेट

मेहंदी का रेट यूं तो उसके डिजाइन पर निर्भर करता है। जैसा डिजाइन उस हिसाब से उसकी कीमत होती है। आम तौर जो मेहंदी आप 50 से 100 रुपये में लगवा लेते हैं उसका रेट करवाचौथ के दिन 200 से 500 रुपये तक पहुंच जाता है। कीमत में डबल से भी अधिक का अंतर आ जाता है। सामान्य दिनों में एक हाथ पर मेहंदी लगाने का रेट 50 या 100 रुपये से शुरू होता है। लेकिन करवाचौथ पर यह बढ़कर मनमाने रेट पर पहुंच जाता है।

करवा चौथ पर मेहंदी के रेट की बात करें तो सिर्फ एक हाथ में मेहंदी लगाने के लिए आपको 200 रुपये खर्च करने पड़े। वहीं अगर डिजाइन लंबा है और हथेली के बाहर तक डिजाइन बनवाना है तो तो रेट दो सौ से बढ़कर पांच सौ तक पहुंच जाएगा। हाथ पर मेहंदी के 200 तो कोहनी तक मेहंदी लगाने के 400 से 500 रुपये रेट निर्धारित किया गया है। अगर दोनों हाथों में लगवाना है तो आपको 1000 रुपये तक खर्च करने होंगे। सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि टाइमिंग का भी फर्क करता है। महिलाएं देर शाम अपने घर का काम खत्म कर मेहंदी लगवाना पसंद करती है। उस वक्त रेट और अधिक पहुंच जाता है। दिल्ली के हनुमान मंदिर पर देर रात तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। सिर्फ मेंहदी ही नहीं ब्यूटी पार्लर की बुकिंग भी फुल है। सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने पार्लर में प्री बुकिंग करवा रखी है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में भी लोगों ने टेबल बुक कर रखे हैं, ताकि चांद देखने के बाद डिनर के लिए वहां पहुंच सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.